फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   vaishali pond bridge woman kidnapping rescue police investigation

Bihar News: वैशाली में महिला का अपहरण, गांव वालों ने किया रेस्क्यू, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Thu, 25 Sep 2025 10:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 25 Sep 2025 10:56 AM IST
सार

वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में एक महिला को बंद घर से मुक्त कराया गया। महिला का अपहरण पटना से किया गया था और उसे हाजीपुर में एक घर में बंद रखकर मारपीट और अन्य गलत काम किए जा रहे थे।

विज्ञापन
vaishali pond bridge woman kidnapping rescue police investigation
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में गांववालों ने एक महिला को बंद घर से मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार महिला का अपहरण पटना से किया गया था और उसे वैशाली जिले के हाजीपुर में एक घर में बंद रखा गया था, जहां उसके साथ मारपीट और अन्य गलत काम किए जा रहे थे।

विज्ञापन

पीड़िता पटना में दाई का काम करती थी। बताया गया कि गायघाट के पास उसका अपहरण दो लोगों ने किया। अपहरणकर्ताओं ने महिला को कुछ नशीली दवा खिलाकर उसे बंद घर में रखा और लगातार मारपीट की। महिला ने चतुराई दिखाकर घर से निकलकर आसपास मौजूद लोगों को स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद गांववाले मौके पर इकट्ठा हुए और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और डायल 112 टीम को दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जिस घर में महिला को रखा गया था, उसके मालिक/मालकिन से भी पूछताछ की जा रही है। गंगा ब्रिज थाना की पुलिस पीड़िता को अपने साथ लेकर मामले की विस्तार से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CWC Meeting LIVE: 'बिहार में आया नीतीश गया नीतीश', खरगे के कसा तंज; राहुल गांधी ने बताया 'इंडिया' लक्ष्य

पीड़ित महिला ने बताया कि वह पटना में होम दाई का काम करती है और गायघाट के समीप एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई थी। इसी दौरान दो व्यक्तियों ने उसका अपहरण किया और उसके साथ पिछले एक महीने से मारपीट और अन्य गलत काम किए जा रहे थे। महिला ने यह भी बताया कि उसके साथ एक बच्चा भी है। गंगा ब्रिज थाना के अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल जारी है और आरोपी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed