Accident Today: दुकान से लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Vaishali News: पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विस्तार
वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा महुआ-पातेपुर मार्ग स्थित मजहराबाद गांव के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के मौदह बुजुर्ग गांव निवासी 48 वर्षीय शेखर ठाकुर के रूप में हुई है। वह पातेपुर के गनौर चौक पर अपनी स्टील वर्क की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें- Bihar News:तेज रफ्तार ट्रक ने छीन ली एक मां की जिंदगी, हादसे में महिला की मौत; दो मासूम बाल-बाल बचे
घर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, शेखर ठाकुर मंगलवार की रात करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मजहराबाद गांव के पास पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शेखर ठाकुर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचते ही घायल अवस्था में पड़े युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पातेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। जैसे ही परिजन पीएचसी पहुंचे, अपने प्रियजन को मृत अवस्था में देखकर उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पातेपुर थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ पीएचसी पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- Bihar:घोड़परास से टकराने से युवक की मौत, इंटर के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था; परिजनों में मातम
दर्दनाक हादसे ने बुझा दिया परिवार का चिराग
शेखर ठाकुर की असमय मृत्यु से उनके गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह मेहनती और जिम्मेदार व्यक्ति थे, जिन पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। हादसे ने एक और परिवार को अपूरणीय क्षति दे दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.