फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali News: Police arrested accused in case of gang rape of a minor girl in a moving truck

Bihar Crime: नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार, चलते ट्रक में की थी दरिंदगी

Tue, 04 Mar 2025 03:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 04 Mar 2025 03:05 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में चलते ट्रक में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक महिला को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Vaishali News: Police arrested accused in case of gang rape of a minor girl in a moving truck
पुलिस की गिरफ्त में सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में चलते नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, महुआ थाना क्षेत्र में चलते ट्रक में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इसको लेकर नाबालिग की मां ने महुआ थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन

 
पीड़िता की मां ने शिकायती आवेदन में बताया कि देह व्यापार का धंधा करने वाली एक महिला, नाबालिग बेटी को अपने साथ ले जाकर ट्रक में छोड़कर मौके से फरार हो गई थी। उसके बाद ट्रक में मौजूद दो लोगों ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, आवेदन मिलते ही पुलिस ने तुरंत आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, गिरफ्तार महिला से गहन पूछताछ के बाद घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को भी पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की को पैसे का प्रलोभन देकर आरोपी महिला ट्रक में छोड़कर फरार हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मो. वारिस की पत्नी पाकीजा खातून उर्फ फुल्लो, सकरा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेश पासवान के बेटे छोटू कुमार और वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के शिवशंकर राय के बेटे पिक उर्फ पिन्टू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर से ही ट्रक को जब्त किया है।
 
महुआ SDPO सौरभ सुमन ने बताया कि बीते एक मार्च को महुआ थाने को एक आवेदन प्राप्त हुआ। उसमें फरियादी ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय की बेटी को ग्रामीण महिला पाकीजा खातून उर्फ फुल्लो ने बहला-फुसला कर 27 फरवरी को ट्रक में छोड़ दिया। जहां दो लोगों ने चलते ट्रक में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया।

 
उक्त आवेदन पर महुआ थाना पुलिस ने कांड सं0-264/25 एक मार्च को BNS की धारा 137(2)/87/64/351/3(5) और 04/06 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया था। उसके बाद आरोपी महिला पाकीजा खातून उर्फ फुल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी महिला से पूछताछ के बाद अन्य दोनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी सिलसिले में 03/04 मार्च की रात मुख्य आरोपी पिक उर्फ पिन्टु कुमार और छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed