{"_id":"67725bc9b480db0bb50dcc29","slug":"vaishali-news-mastermind-of-bjp-district-vice-president-raja-kumar-singh-s-murder-arrested-love-affair-case-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बीजेपी जिला उपाध्यक्ष की हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग से जुड़ा था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बीजेपी जिला उपाध्यक्ष की हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग से जुड़ा था मामला
Mon, 30 Dec 2024 02:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:07 PM IST
सार
Vaishali News: पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने और हत्या में इस्तेमाल की गई कार को खोजने के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सभी आरोपियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा कुमार सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी महुआ थाना क्षेत्र के भदवास इलाके से हुई। हत्या का यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है, जो नौ मई को मृतक का क्षत-विक्षत शव हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर मिलने के बाद उजागर हुआ था।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, राजा कुमार सिंह का प्रेम प्रसंग मुख्य आरोपी रंजीत कुमार सिंह की बहन से चल रहा था। रंजीत को जब यह जानकारी मिली तो उसने राजा को पिकअप वैन खरीदने के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से राजा के शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया।
विज्ञापन
घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे
जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय राजा कुमार सिंह तीन बहनों में इकलौते भाई थे। वह आठ मई को शाम तीन बजे अपनी कार लेकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर उनकी मां सुनीता देवी ने सोनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन उनका शव हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।
विज्ञापन
तकनीकी सबूतों से हत्या का खुलासा
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की मदद से मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार रंजीत कुमार सिंह ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया। हालांकि हत्या के बाद गायब की गई राजा की कार अब तक बरामद नहीं हो सकी है।
परिवार में शोक और आक्रोश
राजा कुमार सिंह के पिता हरेंद्र कुमार सिंह समस्तीपुर जिले में होमगार्ड की ड्यूटी करते हैं। उनके बेटे की इस निर्मम हत्या से परिवार में गहरा शोक और आक्रोश है। राजा का परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। वहीं, भाजपा नेता की हत्या ने वैशाली जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल बढ़ा दी है। मामले के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि वह हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही राजा की कार भी बरामद की जाएगी।
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने और हत्या में इस्तेमाल की गई कार को खोजने के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सभी आरोपियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
इधर, भाजपा के सदर उपाध्यक्ष की हत्या ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को झकझोर दिया है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की है।