{"_id":"65d83bf921d78e72ec09fc8c","slug":"vaishali-news-a-moving-bus-filled-with-more-than-25-passengers-suddenly-caught-fire-completely-burnt-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 25 से ज्यादा यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक आग लगी, पूरी तरह से जली; मौके पर मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 25 से ज्यादा यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक आग लगी, पूरी तरह से जली; मौके पर मची अफरा-तफरी
Fri, 23 Feb 2024 12:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:02 PM IST
सार
Vaishali Hindi News: वैशाली में एक चलती बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन
जलती बस से उठते आग के गोले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर छपरा मुख्य मार्ग के अनजान पीर चौक के पास अचानक यात्रियों से भरी बस में आग लग गई। इस वजह से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बस में आग लगती देख चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। उसके बाद उसमें सवार सभी यात्रियों बस से उतर कर अपनी जान बचाई। चालक की सूझबूझ से एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बस हाजीपुर बस स्टैंड से खुलकर से छपरा के लिए जा रही थी। स्टैंड से बस कुछ ही दूरी तक आगे जा पाई तभी अचानक उसमें से चिंगारियां निकलने लगीं। इसके बाद चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को एक किनारे खड़ा कर सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी घटना होते होते बच गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बस में लगभग घटना के समय 25 से अधिक यात्री सवार थे। सभी हाजीपुर से छपरा जाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में ही बस में आग लग गई। वहीं, जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल गई। वहीं, इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाजीपुर छपरा मुख्य मार्ग पर यातायात ठप हो गई था। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाकर जली हुई बस को सड़क किनारे लगवाकर फिर से यातायात को शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन