{"_id":"671d0f8c8c044784c80975a2","slug":"vaishali-news-7-people-arrested-in-child-buying-and-selling-case-child-recovered-from-noida-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वैशाली में बच्चा खरीद-बिक्री के मामले में सात लोग गिरफ्तार, बच्चा नोएडा से बरामद; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वैशाली में बच्चा खरीद-बिक्री के मामले में सात लोग गिरफ्तार, बच्चा नोएडा से बरामद; जानें मामला
Sat, 26 Oct 2024 09:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 26 Oct 2024 09:19 PM IST
सार
Vaishali News: बरांटी थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के बरांटी थानाक्षेत्र में बच्चा खरीद-बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई कर पुलिस ने बच्चे के माता-पिता सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की और सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बरांटी गांव के निवासी घनश्याम कुमार और उसकी पत्नी रीना देवी उर्फ पिंकी देवी ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनके दो बेटों को राजापाकर थानाक्षेत्र के अहमदपुर बरियारपुर गांव के निवासी विरेंद्र राय ने पैसे के बदले अपहरण कर लिया है। पुलिस को जब इस बात पर संदेह हुआ, तो उन्होंने महिला को थाने में बैठाकर आरोपी के घर छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने वीरेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि रीना देवी ने अपने बेटे को 80 हजार रुपये में वीरेंद्र राय को बेच दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आगे की जांच कर नोएडा से बच्चे को बरामद कर लिया। इस सिंडिकेट में शामिल रीना देवी, घनश्याम कुमार, विरेंद्र राय के अलावा संजू देवी, मिंता देवी, सहादन सिंह और विकास राय को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि रीना देवी पहले भी एक बच्चे को एक लाख रुपये में बेच चुकी थी।
विज्ञापन
बरांटी थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।