फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali News: 3 houses burnt to ashes in massive fire caused by electrical short circuit, loss of lakhs

Bihar News: वैशाली में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में तीन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

Fri, 25 Oct 2024 05:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 25 Oct 2024 05:19 PM IST
सार

Vaishali News: पीड़ित त्रिलोकी पासवान ने बताया कि आग में घर का सारा सामान, अनाज, कपड़े, बर्तन, चौकी और पलंग के अलावा बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए। आग लगने की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Vaishali News: 3 houses burnt to ashes in massive fire caused by electrical short circuit, loss of lakhs
तीन घरों के जलने से हुआ लाखों का नुकसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के जंदाहा थानाक्षेत्र के पीरापुर गांव में देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन घर जलकर खाक हो गए। आग की लपटों ने त्रिलोकी पासवान, जालिम पासवान और उदय पासवान के घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घरों में रखा सारा सामान राख में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से बिजली के पोल से निकली चिंगारी ने सबसे पहले त्रिलोकी पासवान के घर में आग पकड़ ली, जो तेजी से फैलकर आस-पास के घरों तक पहुंच गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि लोग चाह कर भी उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। आग बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने चापाकल का सहारा लिया, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। फिर उन्होंने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

 
पीड़ित त्रिलोकी पासवान ने बताया कि आग में घर का सारा सामान, अनाज, कपड़े, बर्तन, चौकी और पलंग के अलावा बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए। आग लगने की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed