{"_id":"65d1e6ae67fbae6d8c04e394","slug":"vaishali-husband-beats-wife-to-death-for-repeatedly-refusing-to-drink-alcohol-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शराब पीने से मना करने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या; अपराध से पहले बच्चों को पहुंचाया नानी के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शराब पीने से मना करने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या; अपराध से पहले बच्चों को पहुंचाया नानी के घर
Sun, 18 Feb 2024 04:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 18 Feb 2024 04:44 PM IST
सार
Vaishali Hindi News: मृतका के भाई सुनील ने आगे बताया कि उसका पति ओम प्रकाश राम शराब पीता था। वह इसी को लेकर मना करती रहती थी, वह हमेशा शराब पीकर घर में मारपीट करता था। जब उसने शराब पीने से मना किया तो पीट-पीट कर अब हत्या ही कर दी।
विज्ञापन
मृतका सीमा देवी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र के नया टोला गांव से पुलिस अधिकारी ने एक विवाहित महिला के शव को संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। दरअसल, मृतका का शव घर के दरवाजे पर चटाई पर लिटाया हुआ था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहीं, मौके से सुसराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। पुलिस मृतका के परिवार वालों को ढूंढ रही है।
विज्ञापन
मृतका के भाई वैशाली थाना क्षेत्र के धर्मपुर जतकौली गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि मेरी बहन सीमा देवी की शादी 12 साल पहले वैशाली थाना क्षेत्र के नया टोला गांव निवासी ओम प्रकाश राम से हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं, एक पांच साल और दूसरा सात साल का बेटा है। जबकि एक दस साल की बेटी है।
विज्ञापन
सुनील ने आगे बताया कि उसका पति ओम प्रकाश राम शराब पीता था। वह इसी को लेकर मना करती रहती थी, जिसको लेकर ओम प्रकाश राम उससे हर दम मारपीट करता रहता था। इसे लेकर बहन ने मायके में भी बताया था। वह हमेशा शराब पीकर घर में मारपीट करता था। जब उसने शराब पीने से मना किया तो पीट-पीट कर अब हत्या ही कर दी है।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस अब पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में लगी हुई है। मृतका के पति और उसके परिवार वालों को गिरफ्तार कर पूछताछ भी करने में पुलिस लग गई है। वहीं, मायके वालों के मुताबिक कई बार सीमा का पति उसको मारने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वह सफल नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि हत्या करने के तीन दिन पहले ही सीमा के पति ने बच्चों को नानी के घर पहुंचा दिया था। उसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।