फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali Crime: Miscreants shot bicycle trader when he resisted mobile snatching, condition critical

Crime: बदमाशों ने मोबाइल छीनने का विरोध करने पर कारोबारी को गोली मारी, हालत गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Sat, 21 Dec 2024 04:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 21 Dec 2024 04:57 PM IST
सार

Vaishali Crime: थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि घायल कारोबारी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
Vaishali Crime: Miscreants shot bicycle trader when he resisted mobile snatching, condition critical
अस्पताल में इलाजरत घायल कारोबारी कमलेश साह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में बढ़ते अपराध का एक और मामला सामने आया है। वैशाली थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले एक साइकिल कारोबारी को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कारोबारी की पहचान दाउदनगर निवासी दिवंगत नागेंद्र साह के बेटे कमलेश साह के रूप में हुई है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
सुबह टहलने के दौरान किया हमला
जानकारी के मुताबिक, मामला गुरुवार सुबह का है, जब कमलेश साह रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। चांदनी चौक के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। कमलेश ने इसका विरोध किया, जिस पर अपराधियों ने उनके पैर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन अपराधी फायरिंग करते हुए घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने मोबाइल छीनने के प्रयास में असफल होने पर इस वारदात को अंजाम दिया। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि घायल कारोबारी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना से लोगों में दहशत
घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक जैसे सामान्य कार्य में भी इस तरह की वारदातों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। वहीं, पीड़ित कमलेश साह की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उनका इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल का पैर बुरी तरह जख्मी हुआ है, लेकिन उनकी जान खतरे से बाहर है। इधर, स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। घटना ने एक बार फिर से इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed