फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali: Vigilance Department arrested revenue employee red-handed while accepting bribe of 5000 rupees

Bihar Crime: पांच हजार की रिश्वत लेते हुए राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की सड़क पर कार्रवाई

Tue, 06 Jan 2026 09:45 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 09:45 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में निगरानी विभाग ने राजस्व कर्मचारी राजेश रोशन को दाखिल–खारिज के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सड़क पर गिरफ्तार किया। शिकायत सत्यापन के बाद की गई कार्रवाई में आरोपी को पूछताछ के बाद पटना ले जाया गया।

विज्ञापन
Vaishali: Vigilance Department arrested revenue employee red-handed while accepting bribe of 5000 rupees
राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए वैशाली प्रखंड में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक आवेदक की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें दाखिल–खारिज और परिमार्जन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन

 
राजस्व कर्मचारी की तैनाती और आरोप
गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी की पहचान राजेश रोशन के रूप में हुई है, जो वैशाली प्रखंड के अमृतपुर, महमदपुर और भागवतपुर पंचायत का राजस्व कर्मचारी था। शिकायतकर्ता ने निगरानी विभाग को बताया था कि जमीन से जुड़े कार्यों के निपटारे के लिए उससे अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

 
सत्यापन के बाद निगरानी की टीम का गठन
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। आरोपों की पुष्टि होने पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जो मंगलवार को वैशाली पहुंची और योजना के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सड़क पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारी
निगरानी विभाग की टीम ने वैशाली थाना क्षेत्र के रघवापुर मंदिर के पास सड़क पर ही राजस्व कर्मचारी राजेश रोशन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। वह महमदपुर गांव निवासी विनय कुमार सिंह से रिश्वत की राशि ले रहा था, उसी दौरान टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।
 
मौके पर जुटी भीड़, स्थानीय पुलिस पहुंची
जैसे ही गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई, आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। कुछ ही देर में निगरानी विभाग की टीम आरोपी को अपनी गाड़ी में बैठाकर वहां से निकल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें- BPSC पेपर लीक: आर्थिक अपराध इकाई ने आरोपी विपुल को पटना से पकड़ा, HTET-बीपीएससी TRE 3.0 से जुड़े अहम खुलासे

 
गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम राजस्व कर्मचारी को वैशाली स्थित सर्किट हाउस लेकर पहुंची, जहां आवश्यक पूछताछ और कागजी कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले गई।
 
निगरानी डीएसपी का बयान
निगरानी विभाग के डीएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि विनय कुमार सिंह ने दाखिल–खारिज और परिमार्जन के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed