{"_id":"67ecceb7cc22ac29fe0b80a2","slug":"nalanda-news-an-innocent-child-was-crushed-by-a-car-near-his-house-patna-news-c-1-1-noi1243-2790088-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत; गाड़ी छोड़कर भागा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत; गाड़ी छोड़कर भागा चालक
Wed, 02 Apr 2025 02:47 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:47 PM IST
सार
Nalanda News: नालंदा में घर के पास खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस कार को जब्त कर लिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा जिले में एक तेज रफ्तार कार ने घर के पास खेल रहे मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में मंगलवार की शाम हुआ। मृतक की पहचान गांव के संजय कुमार के तीन वर्षीय बेटे रंजन कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: मखदूम तालाब में किशोर का शव मिलने से सनसनी, ईद के दिन से था लापता; परिजनों में मातम
विज्ञापन
चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार
परिजनों के अनुसार, रंजन कुमार मंगलवार की शाम अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान मुड़ल विगहा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मारुति कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। कार इतनी तेज थी कि वह बच्चे को कुचलते हुए निकल गई। हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई और इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात मासूम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गांव में पसरा मातम, परिजन पहुंचे थाना
मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और बच्चे के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गुस्साए परिजन बुधवार को शव को लेकर चंडी थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें- Bihar News: सरकारी स्कूल में घुसे असामाजिक तत्व, प्रिंसिपल को बेरहमी से पीटा; परिसर में मची अफरा-तफरी
पुलिस ने गाड़ी जब्त की, चालक की तलाश जारी
इस घटना को लेकर चंडी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने में जुट गई है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस घटना में उचित कार्रवाई की जाएगी।