{"_id":"67ff9dc229c7a317d30254a8","slug":"vaishali-bihar-news-minister-chirag-appealed-for-peace-regarding-the-violence-in-bengal-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-2840967-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : महागठबंधन पर जमकर भड़के चिराग, बंगाल में हुई हिंसा पर भी खूब बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : महागठबंधन पर जमकर भड़के चिराग, बंगाल में हुई हिंसा पर भी खूब बोले
Wed, 16 Apr 2025 06:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 06:38 PM IST
सार
Bihar : चिराग पासवान आज महागठबंधन पर जमकर बोले। उन्होंने तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी और राहुल गांधी पर भी खूब बोले। उन्होंने कहा कि ये लोग मुसलमानों के बीच सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
चिराग पासवान मिडिया से बात करते हुए
विस्तार
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंदू मुस्लिम के बीच जिस तरीके से ममता बनर्जी विवाद खड़ा की, उनका यह प्रयास उनके द्वारा निरंतर किया जा रहाहै। जब CAA कानून की बात आई थी तब देशभर में दूषित माहौल बनाया। इन्होने अपनी बातों से लोगों को भ्रमित कर नागरिकता देने वाले कानून को नागरिकता छीनने वाला कानून बताकर मुसलमानों के कान भरने का काम किया। उन लोगों ने यही चाहा था कि देशभर में आगजनी का माहौल हो जाए।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए -Bihar Election 2025 : दिल्ली रेल IG इस्तीफा देकर आए बिहार, मुकेश सहनी की पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी
विज्ञापन
दरअसल चिराग पासवान आज आज हाजीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान इन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ना धारा 370 मुसलमान के खिलाफ था और ना ही CAA कानून उसके खिलाफ था और उन लोगों के द्वारा कहा जाता था कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र बहाल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वहां चुनाव हुआ और उमर अब्दुल की सरकार फिर वहां आई सारी परिस्थिति वहां वैसी हो गई थी। वह लोग एक मोमेंट के तहत देश में आगजनी का माहौल बनाते रहे हैं और फिर आज वहीं इन लोगों के द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए -Mukesh Sahni: एनडीए में जाने के सवाल पर मुकेश सहनी ने यह क्या कहा? डिप्टी सीएम की कुर्सी पर भी बोले VIP प्रमुख
चिराग पासवान ने कहा कि वक्फ़ को लेकर जिस तरीके से मुसलमान के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है, मुसलमान में आक्रोश पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि इस तरीके की घटनाएं हम लोग को देखने मिल रहे हैं। चिराग पासवान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समय बीतने के साथ ही आपको सारी जानकारी मिल जाएगी, आप लोग शांति बनाए रखिए।
चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन में कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। महागठबंधन के अंदर ही वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि अपने-अपने चेहरे और दावेदारी को लेकर महागठबंधन के अंदर सीटों की दावेदारी चल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महागठबंधन में बिखराव देखने को मिलेगा।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar News: भ्रष्ट अंचलाधिकारी ने दो बार अलग-अलग नाम से पास की मैट्रिक परीक्षा, एसवीयू की जांच में खुली पोल
चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन को लेकर मुझे चिंता है कि हम लोग अपने गठबंधन को कैसे और मजबूती के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे। राहुल राहुल गांधी पर हुए ईडी के कार्रवाई के बाद पूरे देश में हो रहे प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कहा ईडी से डरने की जरूरत नहीं है। वह चाहते हैं कि उन पर कानून कार्रवाई न करे क्यों कि वह बहुत बड़े नेता हैं या बहुत बड़े परिवार से आते हैं, यह गलत सोच है।