{"_id":"683bc6c51c20d482c30389bb","slug":"vaishali-bihar-news-love-with-the-mother-of-two-children-and-took-her-home-with-him-in-a-big-panchayat-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-3011912-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: आधार कार्ड बनवाने आई तीन बच्चों की मां का आया दुकानदार पर दिल, जानें फिर क्या हुआ अंजाम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: आधार कार्ड बनवाने आई तीन बच्चों की मां का आया दुकानदार पर दिल, जानें फिर क्या हुआ अंजाम?
Sun, 01 Jun 2025 09:15 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 09:15 AM IST
सार
वैशाली जिले के चकसिकंदर मंसूरपुर गांव में एक महिला, जो तीन बच्चों की मां है, ने अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी से शादी कर ली। गांव के लोगों ने उस महिला और उसके प्रेमी को गलत हालात में पकड़ा था।
विज्ञापन
घर के बाहर लोगों का भीड़
विस्तार
वैशाली जिले के चकसिकंदर मंसूरपुर गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां ने अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी से शादी कर ली है। गांव वालों ने महिला और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद आरोपी युवक रूपेश राम ने पंचायत बुलाई। पंचायत में रूपेश ने महिला पारो देवी की मांग भरी और फिल्मी स्टाइल में उसका हाथ थामकर उसे अपने घर ले गया। महिला ने अपने तीन बच्चों में से दो बच्चों को प्रेमी के साथ ले जाना शुरू कर दिया है। प्रेमी रूपेश ने दावा किया कि महिला का सबसे छोटा बेटा, जो ढाई साल का है, उसका है।
पति रमेश राम की प्रतिक्रिया
महिला का पहला पति रमेश राम ने बताया कि वे शादीशुदा थे और महिला प्रेमी के साथ चली गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की कोई आपत्ति नहीं है और उन्होंने पंचायत में खुशी-खुशी महिला को विदा कर दिया। रमेश राम ने यह भी बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और वे मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, साथ ही उनकी मां विकलांग है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : जातीय जनगणना से पहले नीतीश कुमार सरकार जातियों को कर रही संतुष्ट, आज इन जातिगत आयोगों का गठन
विज्ञापन
प्रेमी पर आरोप
रमेश राम ने आरोप लगाया कि रूपेश राम पिछले कई सालों से गांव की महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाता रहा है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले रूपेश ने पारो देवी से संपर्क किया और दोनों के बीच बात-चीत शुरू हो गई थी।
रूपेश राम की बात
रूपेश राम ने कहा कि पारो देवी के साथ उनका पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने महिला को 20 से 30 हजार रुपए भी दिए हैं और कुछ अन्य सामान भी दिए हैं, जिनका खुलासा नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि महिला उनके गांव में रिश्ते में आंटी लगती हैं और उनका घर रमेश के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर है।