फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali Bihar: Hajipur Police Transfers Sp Reshuffles Station Heads In Town Bidpura And thirteen Outposts

Bihar Police Transfer: वैशाली जिले में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला, जानें किसे कहां भेजा गया

Tue, 15 Jul 2025 04:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 15 Jul 2025 04:12 PM IST
सार

Bihar: पुलिस निरीक्षक सिकन्दर कुमार को पुलिस केन्द्र हाजीपुर से नगर थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता को पुलिस केन्द्र हाजीपुर से विशेष कार्य पदाधिकारी, पुलिस कार्यालय हाजीपुर में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
Vaishali Bihar: Hajipur Police Transfers Sp Reshuffles Station Heads In Town Bidpura And thirteen Outposts
नया थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने एक दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके तहत बिदुपुर, नगर, रूस्तमपुर, काजीपुर, गोरौल, गंगा ब्रिज, कटहरा थाना समेत कई सर्किल इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्षों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को अगले 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन

जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस निरीक्षक सिकन्दर कुमार को पुलिस केन्द्र हाजीपुर से नगर थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता को पुलिस केन्द्र हाजीपुर से विशेष कार्य पदाधिकारी, पुलिस कार्यालय हाजीपुर में तैनाती दी गई है। पुलिस निरीक्षक राज कुमार को पुलिस केन्द्र हाजीपुर से अंचल पुलिस निरीक्षक लालगंज भेजा गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक राम विनय कुमार को अंचल पुलिस निरीक्षक देसरी के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस निरीक्षक कुमार संतोष रजक को पुलिस केन्द्र हाजीपुर से अंचल पुलिस निरीक्षक राघोपुर बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को देसरी अंचल से स्थानांतरित कर प्रभारी परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र हाजीपुर भेजा गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशी चिकित्सक को रौंदा, मौके पर मौत; चालक ट्रक छोड़कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पुलिस अपर निरीक्षक रवि प्रकाश को पुलिस केन्द्र हाजीपुर से बिदुपुर थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अपर निरीक्षक दीपक कुमार को कटहरा थाना से स्थानांतरित कर गंगा ब्रिज थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अपर निरीक्षक कुन्दन कुमार सिंह को पुलिस केन्द्र हाजीपुर से काजीपुर थाना का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक कुमार अभिषेक को पुलिस केन्द्र हाजीपुर से रूस्तमपुर थाना भेजा गया है, जबकि पुलिस अवर निरीक्षक हेमन्त कुमार को पुलिस केन्द्र हाजीपुर से कटहरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


वहीं गोरौल थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार को ही गोरौल थाना प्रभारी बना दिया गया है। एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि जिले में समयावधि पूरी होने के साथ-साथ चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है ताकि पुलिस प्रशासन बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed