फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar News : 3 people were killed and four others seriously injured in a road accident in Hajipur

Bihar News: बिहार चुनाव का एग्जिट पोल करने आए मध्य प्रदेश के तीन की मौत; सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई कार

Mon, 03 Nov 2025 12:39 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Nov 2025 12:39 PM IST
सार

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Vaishali Bihar News :  3 people were killed and four others seriously injured in a road accident in Hajipur
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर (बिहार): सोमवार सुबह हाजीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। औद्योगिक थाना क्षेत्र के नाईपर के पास सुबह करीब चार बजे एक तेज रफ्तार लग्जरी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कार जंदाहा की ओर से हाजीपुर जा रही थी। रास्ते में सड़क किनारे गलत दिशा में खड़ी 16 पहिए वाली ट्रक से कार जोरदार टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चैनल के एग्जिट पोल के लिए काम करने आए थे।

विज्ञापन

मृतकों के नाम:

  • राजाबाई चौधरी (23 वर्ष), पति झींगा चौधरी, निवासी गनौर, मध्यप्रदेश

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हेमंत प्रताप यादव (24 वर्ष), पिता गणेश प्रताप यादव, निवासी तैयामर वार्ड 3, छतरपुर, मध्यप्रदेश

  • रामस्वरूप यादव (23 वर्ष), पिता गिवर्धन यादव, निवासी डरधनिया वकसाहा, मध्यप्रदेश


हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम

औद्योगिक थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। खड़ी ट्रक में कार के टकराने से तीन लोगों की मौत हुई है और चार लोग घायल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घायलों की पहचान हाजीपुर के चकुंडा उर्फ मिल्की गांव निवासी अरुण चौधरी की 28 वर्षीय पुत्री पुष्पा चौधरी, उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी सरोज वर्मा की 26 वर्षीय पुत्री शालिनी वर्मा, उत्तर प्रदेश के सीतापुर के 24 वर्षीय कपिल कुमार, और समस्तीपुर जिले के मोहनपुर निवासी स्वर्गीय शिव बच्चन सिंह के 19 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और जांच जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed