फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two suspects were selling 'Made in Pakistan' bedsheets for ₹200 , Motihari Bihar News

पाकिस्तान का सामान बिहार में : Made in Pakistan का स्टीकर देखते ही मचा हड़कंप; दो युवकों की खोज शुरू

Tue, 06 Oct 2026 07:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 07:11 PM IST
सार

मोतिहारी के रघुनाथपुर में दो युवक 100 से 200 रुपये में चादरें बेचते मिले। एक चादर पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

 

विज्ञापन
Two suspects were selling 'Made in Pakistan' bedsheets for ₹200 , Motihari Bihar News
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

असम में सेना की खुफिया सूचना के आधार पर पाकिस्तानी एजेंट के आरोप में मोतिहारी निवासी अभिषेक कुमार सिंह की गिरफ्तारी की चर्चा के बीच शहर में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरें बेचने का मामला सामने आया है। रघुनाथपुर इलाके में दो संदिग्ध युवक बेहद कम कीमत पर चादरें बेचते देखे गए। चादरों पर पाकिस्तान में निर्मित होने का निशान मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

बताया जाता है कि मंगलवार को रघुनाथपुर इलाके में दो युवक घूम-घूमकर चादरें बेच रहे थे। दोनों महंगी और अच्छी गुणवत्ता वाली बताई जा रही चादरों को महज 100 से 200 रुपये में बेच रहे थे। सस्ती कीमत देखकर कई लोगों ने चादरें खरीद लीं। इसी दौरान एक स्थानीय युवक को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

विज्ञापन

चादरों की जांच करने पर एक पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा मिला। कुछ अन्य चादरों पर भी इसी तरह का निशान दिखाई दिया, जबकि कुछ चादरों पर पाकिस्तान में निर्मित होने की लिखावट मिटाई गई प्रतीत हुई। इसके बाद लोगों का संदेह और गहरा गया। चादरों की कीमत, बेचने के तरीके और युवकों की गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद लोगों से दोनों युवकों को मौके पर रोककर रखने को कहा गया था। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों युवक वहां से निकल गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों इतनी तेजी से गलियों में गायब हुए कि किसी को उन्हें पकड़ने का मौका तक नहीं मिला।


पढे़ं: मोतिहारी के अभिषेक पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, एनआईए को मिला नया इनपुट; जांच तेज

अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद बढ़ी बेचैनी
असम में सेना की इंटेलिजेंस यूनिट से मिले इनपुट के आधार पर अभिषेक कुमार सिंह की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद से पूर्वी चंपारण में पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अभिषेक राजेपुर थाना क्षेत्र के सेमरहां गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। ऐसे में मोतिहारी शहर में पाकिस्तान निर्मित चादरों की बिक्री का मामला सामने आने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

हालांकि, चादर बेचने वाले दोनों युवकों और किसी संदिग्ध नेटवर्क के बीच संबंध होने की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि चादरें वास्तव में पाकिस्तान में निर्मित हैं या उन पर किसी स्तर पर ऐसा लेबल लगाया गया है। पुलिस जांच के बाद ही इसकी सच्चाई सामने आएगी।

फिलहाल कई सवाल
पाकिस्तान में निर्मित बताई जा रही चादरें मोतिहारी कैसे पहुंचीं? उन्हें बाजार से बेहद कम कीमत पर क्यों बेचा जा रहा था? चादरों पर पाकिस्तान का निशान क्यों था और पुलिस को सूचना मिलते ही दोनों युवक कहां गायब हो गए? इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, एक चादर पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा था और इसके लिए 200 रुपये का भुगतान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed