फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Track packing machine derailed on Hajipur-Muzaffarpur rail section, rail operations restored after 3 hours

Rail Accident: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर ट्रैक पैकिंग मशीन हुई बेपटरी, तीन घंटे बाद बहाल हुआ रेल परिचालन

Mon, 23 Dec 2024 06:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 23 Dec 2024 06:03 PM IST
सार

Vaishali News: डीआरएम ने कहा कि जिस समय यह घटना घटी, तब प्वाइंट स्विच था। उन्होंने अधिकारियों को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Track packing machine derailed on Hajipur-Muzaffarpur rail section, rail operations restored after 3 hours
बचाव कार्य में जुटे अधिकारी और कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के भगवानपुर स्टेशन के पास एक ट्रैक पैकिंग मशीन के अचानक दो पहिए रेल पटरी से उतर गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना के कारण करीब तीन घंटे तक रेल परिचालन बंद रहा। हालांकि बचाव कार्य के बाद पुनः 02:05 बजे से रेल परिचालन शुरू कर दिया गया। घटना की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।

विज्ञापन

 
डिरेल होने की वजह
सोनपुर रेलवे मंडल के डीआरएम ने बताया कि भगवानपुर यार्ड में शंटिंग का काम चल रहा था और वार्डन क्रॉसिंग के लिए पैकिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा था। जब यह मशीन पटरी पार कर रही थी, तभी इसके बीच वाले दो पहिए पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

 
डीआरएम ने कहा कि जिस समय यह घटना घटी, तब प्वाइंट स्विच था। उन्होंने अधिकारियों को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह मानवीय भूल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेलवे के त्वरित बचाव कार्य और स्थिति की अपडेट
घटना के बाद तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया और तीन घंटे के बाद लाइन को फिर से चालू कर दिया गया। डीआरएम ने यह भी बताया कि इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई, क्योंकि पहले से ही तीन घंटे के लिए ब्लॉक किया गया था। हालांकि लुक लाइन फिलहाल बंद है, लेकिन उसे भी जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। रेल अधिकारियों के मुताबिक, घटना के कारणों की पूरी जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed