फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Tirhut Graduate By-election RJD-MLA Mukesh Roshan name added to voter list for third time after being rejected

Bihar: RJD-MLA का दो बार नाम रिजेक्ट होने के बाद तीसरी दफा वोटर लिस्ट में जुड़ा, मतदान में धांधली का आरोप

Thu, 05 Dec 2024 03:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 03:06 PM IST
सार

विधायक के दो नाम रिजेक्ट होने के बाद तिरहुत स्नातक के वोटर लिस्ट में अब जुड़ गया है। वहीं, विधायक ने मतदान में धांधली का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Tirhut Graduate By-election RJD-MLA Mukesh Roshan name added to voter list for third time after being rejected
विधायक मुकेश रोशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिरहुत स्नातक उपचुनाव का मतदान गुरुवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है। वैशाली जिले में कुल 48 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर भारी मात्रा में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती जिला प्रशासन की ओर से की गई है।

विज्ञापन


वहीं, तिरहुत स्नातक के उपचुनाव में कुल 18 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तो तीन राजनीतिक दल के भी उम्मीदवार मैदान में हैं। महागठबंधन एनडीए और जनसुरज पार्टी के उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तिरहुत स्नातक से विधान परिषद रहे देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी से चुनाव जीतने के बाद सीट खाली हुई थी। वहीं, हाजीपुर के नगर परिषद मतदान केंद्र पर पहुंचे राजद के विधायक मुकेश रोशन ने भी अपना मताधिकार का प्रयोग किया है। राजद विधायक ने कहा कि हमारी तीसरी कोशिश में हमारा नाम तिरहुत स्नातक चुनाव के वोटर लिस्ट में आया है। इससे पहले भी चुनाव में हमने दो बार अप्लाई किया था। लेकिन हमारा नाम रिजेक्ट कर दिया गया था। इस उपचुनाव में हमारा नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


तिरहुत स्नातक चुनाव में विधायक ने धांधली का भी आरोप लगाया है। विधायक ने कहा है कि मतदान करने आए लोगों का मतदान सुबह में ही हो जा रहा है। यह मतदान कैसे हो जा रहा है। सरकार अपने पद की दुरुपयोग कर रही है। वहीं, विधायक ने कहा कि धांधली की बात है तो चुनाव आयोग को जांच करने की जरूरत है। वहीं, विधायक ने कहा है कि जो हमारी बात करेगा, हम उसको मतदान करेंगे। जो बेरोजगार भाइयों की बात रोजगार के लिए करेगा, हम उसको मतदान करेंगे। जो सदन में बेरोजगार भाइयों शिक्षित भाइयों के लिए बात करेगा, हमने इन मुद्दों पर मतदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed