फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Tirhut Graduate By-election: Jan Suraj candidate Vinayak Gautam says I have come to do social service

Tirhut Graduate Bypoll: जन सुराज ने उतारा प्रत्याशी, पूर्व MLC पुत्र बोले- राजनीति नहीं समाज सेवा करने आया

Fri, 15 Nov 2024 04:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 15 Nov 2024 04:42 PM IST
सार

Tirhut Graduate By-election: जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. विनायक गौतम ने नामांकन की घोषणा के दौरान कहा कि मैं राजनीति करने नहीं, समाज सेवा के लिए आया हूं। अगर जनता का विश्वास जीतता हूं, तो मैं अपना वेतन और सरकारी सुविधाएं नहीं लूंगा।

विज्ञापन
Tirhut Graduate By-election: Jan Suraj candidate Vinayak Gautam says I have come to do social service
चुनावी कार्यक्रम में डॉ. विनायक गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव में जन सुराज पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी उतार दिया है। शहर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारियों ने चर्चित चिकित्सक और पूर्व एमएलसी रामकुमार सिंह के पुत्र डॉ. विनायक गौतम को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। यहां विनायक गौतम का मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशियों से होगा।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि डॉ. विनायक गौतम इससे पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव में उतर चुके हैं। वह क्षेत्र के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में सक्रिय प्रचार-प्रसार कर चुके हैं। अब जन सुराज का समर्थन मिलने के बाद चुनावी समीकरण में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन

 
NDA और महागठबंधन के लिए चुनौती
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पहले से ही NDA और महागठबंधन के उम्मीदवार मैदान में हैं। JDU ने NDA के तहत प्रवक्ता अभिषेक झा को टिकट दिया है, जबकि महागठबंधन ने RJD के गोपी किशन को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब जन सुराज के मैदान में उतरने से यह मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विनायक गौतम ने किया समाज सेवा का वादा
प्रत्याशी डॉ. विनायक गौतम ने नामांकन की घोषणा के दौरान कहा कि मैं राजनीति करने नहीं, समाज सेवा के लिए आया हूं। अगर जनता का विश्वास जीतता हूं, तो मैं अपना वेतन और सरकारी सुविधाएं नहीं लूंगा। मेरा उद्देश्य धनबल पर नहीं, जनबल पर चुनाव लड़ना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह उपचुनाव में उनको समर्थन देकर एक नई शुरुआत का हिस्सा बने। 
 
15 से अधिक उम्मीदवार मैदान में
इस बार तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में करीब 15 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जन सुराज के प्रवेश के बाद यह चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि डॉ. विनायक गौतम की सामाजिक छवि और उनकी स्पष्ट घोषणाएं उन्हें एक अलग पहचान दे सकती हैं। उनके द्वारा समाज सेवा और पारदर्शिता पर जोर देने से स्नातक मतदाताओं पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। 

 
क्षेत्र में प्रचार तेज करने की योजना
डॉ. गौतम ने अपने प्रचार को और तेज करने की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि वे स्नातक मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वह चुनाव को समाज सेवा के एक माध्यम के रूप में पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed