फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   The inspector died after his high speed bullet went out of control and hit the divider

Bihar: तेज रफ्तार बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, मौके पर दरोगा की दर्दनाक मौत; बुलेट जलकर हुई खाक

Sun, 09 Mar 2025 01:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Mar 2025 01:49 PM IST
सार

Bihar: मृतक दरोगा बेतिया के बगहा थाना में पदस्थापित थे और ड्यूटी के लिए बेतिया जा रहे थे। हादसे के दौरान टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट बाइक में आग लग गई और वह धूं-धूं कर जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन
The inspector died after his high speed bullet went out of control and hit the divider
धूं-धूं कर जली बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार में जा रही एक बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक की पहचान नालंदा जिले के चिकसौरा योगीपुर मलवान निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। वे बेतिया के बगहा थाना में पदस्थापित थे और ड्यूटी के लिए बेतिया जा रहे थे। हादसे के दौरान टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट बाइक में आग लग गई और वह धू-धू कर जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और तुरंत गोरौल थाना पुलिस एवं दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल दरोगा को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed