फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Tejashwi Yadav held a public meeting in Raghopur, saying, "Only lanterns will be lit here, outsiders will not

Bihar News: राघोपुर में तेजस्वी यादव की जनसभा, बोले- यहां सिर्फ लालटेन जलेगा, बाहरी नहीं करेंगे कब्जा

Sat, 01 Nov 2025 10:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राघोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राघोपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 01 Nov 2025 10:58 PM IST
सार

वैशाली जिले के राघोपुर में चुनावी सभा के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने जनता से समर्थन मांगते हुए कहा कि राघोपुर की जनता ने उन्हें और उनके परिवार को वर्षों से आशीर्वाद दिया है और इस बार भी सेवा का मौका दिया जाए।

विज्ञापन
Tejashwi Yadav held a public meeting in Raghopur, saying, "Only lanterns will be lit here, outsiders will not
राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को वैशाली जिले के राघोपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि राघोपुर की जनता ने पिछले 10 साल से उन पर भरोसा जताया है। इससे पहले उनके माता-पिता को भी जनता का आशीर्वाद मिला था, इसलिए इस बार भी उन्हें सेवा करने का एक और मौका दिया जाए।
विज्ञापन


सभा के दौरान तेजस्वी यादव ने एनडीए प्रत्याशी सतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी लड़ाई सतीश कुमार से नहीं है, बल्कि उन “बाहरी लोगों” से है जो राघोपुर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राघोपुर में केवल ‘लालटेन’ (राजद का चुनाव चिह्न) ही जलेगा।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने अपनी पिछली 17 महीने की सरकार का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्होंने उस दौरान 5 लाख युवाओं को नौकरी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बार उम्मीदवार तक नहीं मिल रहा है, जबकि एनडीए ने सतीश कुमार को फिर से टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा में तेजस्वी यादव ने राघोपुर में एक डिग्री कॉलेज स्थापित करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य विधायक और मुख्यमंत्री दोनों स्तर पर संभव होगा। तेजस्वी ने अधिकारियों को भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो कोई भी अधिकारी राघोपुर की जनता से अहंकार में (‘तेतीयां’) बात नहीं करेगा, बल्कि सम्मान से कुर्सी छोड़कर खड़ा होगा।


पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम

राजद नेता ने यह भी साफ किया कि किसी अधिकारी को रिश्वत लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी, और ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई होगी। तेजस्वी यादव ने इस दौरान एनडीए प्रत्याशी सतीश कुमार को भी अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि अगर राजद की सरकार बनी तो सतीश कुमार को उचित पद दिया जाएगा। साथ ही तेजस्वी ने अपने कार्यकर्ताओं से वादा किया कि सभी को संगठन में किसी न किसी रूप में जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह दलित समाज और सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलेंगे और समाज के हर तबके को जोड़कर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed