फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Team of experts investigating suspicious photo of principal in-charge of Bettiah GNM Training College

Bihar: बेतिया GNM प्रशिक्षण कॉलेज के निलंबित प्रभारी प्राचार्य की संदिग्ध फोटो की जांच कर रही एक्सपर्ट की टीम

Sun, 25 Aug 2024 05:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 25 Aug 2024 05:11 PM IST
सार

सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि निलंबित प्राचार्य मनीष कुमार जायसवाल से 6 घंटे की पूछताछ के बाद पीआर बॉन्ड पर उन्हें रिहा कर दिया गया था। छात्राओं ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Team of experts investigating suspicious photo of principal in-charge of Bettiah GNM Training College
इन तस्वीरों की हो रही है जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जीएनएम प्रशिक्षण कॉलेज के निलंबित प्रभारी प्राचार्य की मुश्किलें धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हैं। निलंबित प्राचार्य मनीष कुमार जायसवाल की संदिग्ध तस्वीरों की जांच अब साइबर एक्सपर्ट की टीम कर रही है। मनीष ने अपनी सफाई में कहा था कि वायरल तस्वीर को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से एडिट किया गया है। हालांकि, एक्सपर्ट की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि तस्वीर असली है या एडिट की गई है।

विज्ञापन


सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि निलंबित प्राचार्य मनीष कुमार जायसवाल से 6 घंटे की पूछताछ के बाद पीआर बॉन्ड पर उन्हें रिहा कर दिया गया था। छात्राओं ने प्राचार्य पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कार्यालय में शराब पी, स्टाफ से मसाज करवाई और शाम होने पर हॉस्टल में प्रवेश नहीं करने दिया। छात्राओं ने प्राचार्य के शराब पीने और मसाज कराने की तस्वीरें भी पुलिस को सौंपी थीं। हालांकि, मनीष कुमार ने इन तस्वीरों को एडिट बताया है। 
विज्ञापन


बता दें कि 22 अगस्त को जीएनएम प्रशिक्षण कॉलेज की कई छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य मनीष कुमार जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। छात्राओं का आरोप था कि प्राचार्य हॉस्टल के कॉरिडोर में उनकी शर्ट पहनकर घूमने की तस्वीरों को जूम करके देखते थे। इन शिकायतों के बाद डीएम ने मनीष कुमार को निलंबित कर दिया था और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है, तस्वीर की सत्यता की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed