फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Special trains will operate from Danapur-Darbhanga to Bikaner and Howrah to Ajmer.

Railway: दानापुर-दरभंगा से बीकानेर व हावड़ा से अजमेर के लिए स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन, ये रहेगा शेड्यूल

Wed, 10 Apr 2024 06:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Apr 2024 06:30 PM IST
सार

Railway News: यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा दानापुर एवं दरभंगा से बीकानेर तथा हावड़ा से अजमेर के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा जिनका विवरण निम्नानुसार है।

विज्ञापन
Special trains will operate from Danapur-Darbhanga to Bikaner and Howrah to Ajmer.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाड़ी संख्या 02381 दानापुर-बीकानेर स्पेशल दिनांक 17.04.2024 एवं 24.04.2024 बुधवार को दानापुर से 21.45 बजे खुलकर गुरूवार को 16.50 बजे जयपुर रूकते हुए शुक्रवार को 02.00 बजे बीकानेर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 02382 बीकानेर-दानापुर स्पेशल दिनांक 20.04.2024 एवं 27.04.2024 शनिवार को बीकानेर से 15.15 बजे खुलकर 23.05 बजे जयपुर रूकते हुए रविवार को 21.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे । 

विज्ञापन

बीकानेर-दरभंगा-बीकानेर स्पेशल (रक्सौल-गोरखपुर- दिल्ली के रास्ते)
गाड़ी सं. 04707 बीकानेर-दरभंगा स्पेशल दिनांक 14.04.2024 एवं 21.04.2024 रविवार को बीकानेर से 12.15 बजे खुलकर 19.30 बजे दिल्ली रूकते हुए सोमवार को 20.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04708 दरभंगा-बीकानेर स्पेशल दिनांक 15.04.2024 एवं 22.04.2024 सोमवार को दरभंगा से 23.30 बजे खुलकर मंगलवार को 21.55 बजे दिल्ली रूकते हुए बुधवार को 08.40 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12 तथा साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे।

विज्ञापन

 गाड़ी संख्या 09609/09610 मदार जं.-हावड़ा-मदार जं.(अजमेर) स्पेशल (जयपुर-टुंडला- डीडीयू-गया-धनबाद के रास्ते)
गाड़ी सं. 09609 मदार जं.-हावड़ा स्पेशल दिनांक 14.04.2024 एवं 21.04.2024 रविवार को मदार जं. से 08.30 बजे खुलकर 10.45 बजे जयपुर रूकते हुए सोमवार को 05.00 बजे डीडीयू, 12.30 बजे धनबाद रूकते हुए 18.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 09610 हावड़ा-मदार जं. स्पेशल दिनांक 16.04.2024 एवं 23.04.2024 मंगलवार को हावड़ा से 15.00 बजे खुलकर बुधवार को 05.10 बजे डीडीयू रूकते हुए 21.55 बजे मदार जं.(अजमेर) पहुंचेगी। इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12 तथा साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed