फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Son of Bettiah Martyred in Kargil: Agniveer Soldier Dies After Part of Mountain Collapses

कारगिल में बेतिया का बेटा शहीद: पहाड़ का हिस्सा टूटकर गिरने से अग्निवीर जवान की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर

Mon, 16 Mar 2026 11:20 AM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: Sabahat Husain Updated Mon, 16 Mar 2026 11:20 AM IST
सार

कारगिल में ड्यूटी के दौरान पहाड़ का हिस्सा टूटकर गिरने से बेतिया के अग्निवीर जवान मनीष कुमार की मौत हो गई। तीन साथी घायल हैं। घटना से गांव में शोक है। परिवार ने शहीद पार्क और नौकरी की मांग की है।

विज्ञापन
Son of Bettiah Martyred in Kargil: Agniveer Soldier Dies After Part of Mountain Collapses
जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर गांव निवासी अग्निवीर जवान मनीष कुमार की कारगिल में ड्यूटी के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। यह घटना 13 मार्च 2026 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मनीष कुमार अक्टूबर 2023 में अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और इन दिनों उनकी तैनाती कारगिल के पहाड़ी क्षेत्र में थी। ड्यूटी के दौरान वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहाड़ी इलाके में तैनात थे।

विज्ञापन


इसी दौरान अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर उन पर आ गिरा, जिससे चारों जवान मलबे में दब गए। इस भीषण हादसे में मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की खबर मिलते ही नवलपुर गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही मनीष कुमार की मौत की सूचना गांव पहुंची, परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पढ़ें: 'बिहार में खत्म हो गया कानून का डर', सहरसा में पप्पू यादव का हमला; राज्यसभा चुनाव पर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मनीष कुमार परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों के अनुसार मनीष कुमार का पार्थिव शरीर जल्द ही उनके पैतृक गांव नवलपुर लाया जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं जवान के पिता मोहन प्रसाद ने सेमरी के चांदनी चौक पर मनीष कुमार के नाम से शहीद पार्क बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने बिहार सरकार से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है, ताकि इस कठिन समय में परिवार को सहारा मिल सके। मनीष कुमार की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक और गर्व दोनों का माहौल है। ग्रामीणों ने उन्हें देश का सच्चा वीर सपूत बताते हुए श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed