{"_id":"66375d71ea1a3e3e3c0b4d76","slug":"sitamarhi-when-there-was-no-compromise-in-rape-case-miscreants-shot-woman-a-day-before-testifying-in-court-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दुष्कर्म मामले में समझौता न होने पर बदमाशों ने महिला गवाह को मारी गोली, अगले दिन कोर्ट में होनी थी पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दुष्कर्म मामले में समझौता न होने पर बदमाशों ने महिला गवाह को मारी गोली, अगले दिन कोर्ट में होनी थी पेशी
Sun, 05 May 2024 03:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 05 May 2024 03:50 PM IST
सार
Sitamarhi News: थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की घटना को लेकर समझौता नहीं करने पर रात करीब दो बजे गवाह को गोली मार दी गई। इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया गया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में महिला गवाह को बदमाशों ने मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी में दुष्कर्म मामले में गवाही देने वाली महिला को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के चकवा पंचायत के अख्ता झंखर घाट टोला की है। जहां एक महिला को पूर्व विवाद को लेकर गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। उसका इलाज एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जख्मी महिला की पहचान झंखर टोला वार्ड नंबर 4 निवासी तालबुन निशा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कुछ समय पूर्व एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। उस मामले में शनिवार को कोर्ट में 64 का बयान होने वाला था। वहीं, जख्मी महिला भी उस केस में गवाह है। इसकी गवाही भी शनिवार को होनी थी। इसी बीच रात को पहुंचे बदमाशों ने कांड में समझौते की बात की। जब बात नहीं बनी तो महिला को गोली मार दी गई। घटना के बाद जख्मी महिला को इलाज के लिए बैरगनिया सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, अगली सुबह गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि घटना में उक्त घटना नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की घटना को लेकर समझौता नहीं करने पर रात करीब दो बजे गवाह को गोली मार दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया गया है। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक आवेदन नहीं मिला है।
विज्ञापन
वहीं, जख्मी महिला ने बताया कि उसे अगले दिन गवाही देने जाना था, जिसको लेकर उसे गोली मार दी गई है। साथ ही पीड़िता का भी 64 का बयान होना था।