{"_id":"666415459eb494c7ed0025b4","slug":"sitamarhi-robbery-of-more-than-50-lakh-rs-in-house-of-former-panchayat-samiti-member-miscreants-shot-owner-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: पूर्व पंचायत समिति सदस्य के घर 50 लाख से ज्यादा की डकैती, बदमाशों ने घर के मालिक को गोली भी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: पूर्व पंचायत समिति सदस्य के घर 50 लाख से ज्यादा की डकैती, बदमाशों ने घर के मालिक को गोली भी मारी
Sat, 08 Jun 2024 01:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:56 PM IST
सार
Sitamarhi Crime: पूर्व पंचायत समिति सदस्य के घर हुई डकैती को लेकर डीएसपी सदर रामकृष्ण ने बताया कि पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। डकैतों को लगभग पहचान लिया गया है। जल्द ही डकैत हमारी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी में बीती रात डकैतों ने एक पूर्व पंचायत समिति सदस्य के घर जमकर उत्पाद मचाया। इतना ही नहीं भीषण डकैती के साथ अपराधियों ने घर के मालिक को गोली भी मार दी। घटना जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव की है। जहां बीती देर रात हथियारबंद डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घटना का विरोध करने पर घर के एक सदस्य को गोली भी मारी गई है। हालांकि, गोली लगने की बात संदेहास्पद है। पुलिस को मौके से खोखा भी मिला है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजय सिंह उर्फ बुलेट सिंह अपने घर पर परिवार के सभी सदस्यों के साथ प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद सोए हुए थे। इसी दौरान करीब 2.45 बजे 20 से 25 डकैत हथियार लैस होकर घर की छत के रास्ते अंदर घुसे। फिर हथियार के बल पर सभी को बंधक बना लिया। परिवार के कुल आठ-10 सदस्य मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पारिवार के सभी लोग कहीं घूमने जाने के तैयारी में थे। इसी दौरान ऐसी घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
पूर्व पंचायत समिति के सदस्य अजय सिंह के पिता उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि करीब 3.30 बजे इसकी सूचना बथनाहा थाना पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया कि घर में रखे करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 25 हजार रुपये नकदी की डकैती हुई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, घटना के बाद से इलाके में दहशत फैली हुई है। इधर, डीएसपी सदर रामकृष्ण ने बताया कि पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। डकैतों को लगभग पहचान लिया गया है। जल्द ही डकैत हमारी गिरफ्त में होंगे।