फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi News: Rickshaw driver raped a seven-year-old child, family members beat up accused

Bihar: सीतामढ़ी में सात साल के बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; थाने में हंगामा

Tue, 22 Oct 2024 02:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 22 Oct 2024 02:11 PM IST
सार

Sitamarhi News: पुनौरा थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि घटना को लेकर अब तक परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Sitamarhi News: Rickshaw driver raped a seven-year-old child, family members beat up accused
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में एक सात साल के बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना पुनौरा थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की है। जहां सोमवार की देर शाम एक बच्चे को रिक्शा चालक ने अपना शिकार बनाया। फिलहाल पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी रिक्शा चालक को पकड़कर जमकर पीट दिया। उसके बाद उसे नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोपी रिक्शा चालक की पहचान मोहल्ले के ही बदरी राउत के रूप में की गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात में नगर थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की बात सुनी और मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बच्चा बीते देर शाम घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान कहीं से रिक्शा चालक आया और बच्चे को जबरन अपने साथ ले गया। फिर एक घर में बंद कर उससे अप्राकृतिक यौनाचार किया। इसके बाद रोते हुए बच्चा अपने घर पास पहुंचा और अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों ने पहले आरोपी रिक्शा चालक को पकड़कर खूब पीटा। फिर नगर थाने लेकर पहुंच गए और वहां हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुनौरा थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि घटना को लेकर अब तक परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed