फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi News: Railway gateman used to buy and sell illegal weapons, police arrested him

Bihar News: रेलवे का गेटमैन करता था अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री, बिहार पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2025 09:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Jan 2025 09:45 PM IST
सार

Sitamarhi News: पुलिस ने बताया कि आरोपी गेटमैन के खिलाफ डुमरा थाना में कांड संख्या 23/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि हथियारों की खरीद-बिक्री के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

विज्ञापन
Sitamarhi News: Railway gateman used to buy and sell illegal weapons, police arrested him
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रेलवे गेटमैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर एक रेलवे गेटमैन को गिरफ्तार किया है। मामला डुमरा थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर 30C का है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
इस मामले में एसडीपीओ सदर रामकृष्ण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डुमरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति हथियार खरीद-बिक्री का काम कर रहा है। सूचना के मुताबिक, आरोपी आजमगढ़ रेलवे गुमटी नंबर 30C के पास देखा गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए डुमरा थाना पुलिस ने छापामारी की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अरविंद कुमार ठाकुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बक्सर जिले के टाउन थाना क्षेत्र के मलहचकीया गांव का निवासी है। वह वर्तमान में आजमगढ़, डुमरा, सीतामढ़ी स्थित गुमटी नंबर 30C पर गेटमैन के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने बरामद किया हथियार
पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ डुमरा थाना में कांड संख्या 23/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि हथियारों की खरीद-बिक्री के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

 
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
एसडीपीओ ने बताया कि यह गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता और गुप्त सूचनाओं पर की गई त्वरित कार्रवाई का परिणाम है। अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से अन्य जुड़े लोगों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed