फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi News: Chimni Munshi shot dead, police arrested main accused Vijay Singh along with weapon

Crime: बाइक सवार ने कार घेरकर शुरू कर दी गोलीबारी, चिमनी मुंशी की मौत, एक युवक घायल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2024 09:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Dec 2024 09:44 PM IST
सार

Sitamarhi News: पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। वहीं, हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Sitamarhi News: Chimni Munshi shot dead, police arrested main accused Vijay Singh along with weapon
विलाप करते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थानाक्षेत्र के मलमल्ला गांव से बुधवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां चिमनी के मुंशी अशोक दास (26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अशोक दास भनसपट्टी गांव के निवासी थे। इस फायरिंग में एक अन्य युवक भी घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है। हालांकि उसकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह घटना चिमनी मालिक उमेश प्रसाद यादव और गांव के विजय सिंह के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद के कारण हुई। बुधवार शाम को विजय सिंह ने उमेश यादव के चिमनी पर पहुंचकर मजदूरों को धमकाया। इसके बाद उमेश यादव, अपनी जान बचाने और मामले की शिकायत करने के लिए चार पहिया गाड़ी से थाने जा रहे थे।
विज्ञापन

 
इसी दौरान विजय सिंह ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर कार को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अशोक दास, जो बीच-बचाव के लिए पहुंचा, को विजय सिंह ने निशाना बना लिया। अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी रामकृष्ण के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय सिंह और उसकी पत्नी रीता कुमारी को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
 
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। वहीं, हत्या के बाद से गांव में तनाव और अफरातफरी का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

 
बताया जा रहा है कि उमेश यादव और विजय सिंह के बीच पुराने जमीन विवाद को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस हिंसक घटना का कारण बना। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed