फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sitamarhi Murder Case 50-Year-Old Farmer Shot Dead in Mango Orchard Villagers Allege Police Negligence

Bihar: दनादन गोलियों की गूंज से दहला गांव, बगीचे पहुंचते ही किसान पर बरसाईं गोलियां; इलाके में भारी दहशत

Sat, 16 May 2026 09:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 09:19 PM IST
सार

सीतामढ़ी जिले के महिन्दवारा थाना क्षेत्र स्थित बतरौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक 50 वर्षीय किसान, रामाशंकर प्रसाद यादव की आम के बगीचे में गोलियों से भूनकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Sitamarhi Murder Case 50-Year-Old Farmer Shot Dead in Mango Orchard Villagers Allege Police Negligence
अस्पताल के बाहर परिजन मौजूद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के महिन्दवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बतरौली गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किसान की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामाशंकर प्रसाद यादव उर्फ रामाशंकर राय के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


आम के बगीचे में गया था किसान
जानकारी के अनुसार रामाशंकर राय अपने घर से निकलकर गांव के पास स्थित आम के बगीचे में गए हुए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने बेहद करीब से किसान को निशाना बनाया और सिर, कनपटी तथा शरीर के पिछले हिस्से में कई गोलियां दाग दीं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। घटनास्थल पर खून से लथपथ हालत में किसान को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गई जान
मृतक के साले राजनंदन प्रसाद यादव और रिश्तेदार रंजीत कुमार यादव ने बताया कि गंभीर हालत में रामाशंकर राय को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक अपराधियों ने 3 से 5 गोलियां मारी थीं, जिससे रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का आरोप
परिजनों ने इस हत्याकांड के पीछे गांव की पुरानी दुश्मनी और आपसी विवाद को वजह बताया है। मृतक के साले का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले कोई बाहरी नहीं, बल्कि गांव के ही लोग हैं, जिनसे लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि अपराधियों ने रामाशंकर राय को अकेला पाकर योजनाबद्ध तरीके से हमला किया और हत्या कर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें-  Bihar : इस पुल पर चढ़ गए तो दूसरी साइड से गिरेंगे जरूर; 40 मीटर लंबा पुल बना भूली सरकार, अप्रोच पथ ही नहीं


पुलिस पर लापरवाही का आरोप
घटना के बाद परिजनों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना समय रहते देने के बावजूद महिन्दवारा थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परिजनों का कहना है कि थाना घटनास्थल से ज्यादा दूर नहीं था, फिर भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। इतना ही नहीं, जब घायल किसान को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में पुलिस वाहन खड़ा था, लेकिन किसी तरह की तत्काल मदद नहीं की गई।


जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद पूरे बतरौली गांव में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

एसपी अमित रंजन ने बताया कि महिन्दवारा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर में एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी है। इलाज के लिए ले जाने का दौरान जख्मी की मौत हो गयी। मृतक कुख्यात सरोज राय व फरार चल रहे राकेश राय के पट्टीदार है। पूर्व एक कांड में जेल भी जा चुके है। प्रथमदृष्टयां जमीनी विवाद को लेकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच करते हुए छापेमारी कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed