{"_id":"6649ce7e5552b99ba508b8cb","slug":"sitamarhi-lok-sabha-india-candidate-arjun-rai-from-made-serious-allegations-on-nda-candidate-devesh-thakur-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls 2024: सीतामढ़ी से INDIA प्रत्याशी ने NDA उम्मीदवार पर लगाए बड़े आरोप, मीडिया में पेश की तीन तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls 2024: सीतामढ़ी से INDIA प्रत्याशी ने NDA उम्मीदवार पर लगाए बड़े आरोप, मीडिया में पेश की तीन तस्वीरें
Sun, 19 May 2024 03:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 19 May 2024 03:33 PM IST
सार
Sitamarhi Lok Sabha: सीतामढ़ी से इंडिया समर्थित राजद प्रत्याशी डॉ. अर्जुन राय ने अपने प्रतिद्वंद्वी एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी देवेश चंद्र की कुछ तस्वीरें मीडिया के सामने पेश कर गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान राजद प्रत्याशी डॉ. अर्जुन राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान से एक दिन पहले इंडिया गठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी डॉ. अर्जुन राय ने बड़ा आरोप लगाया है। चुनाव प्रचार थमने के साथ शहर के शंकर चौक स्थित सीआरटी पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में बिहार विधान परिषद के सभापति सह एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर पर अपराधियों और भूमाफियाओं के साथ सांठगांठ और संरक्षण देने का आरोप लगाया है। इस दौरान इंडिया समर्थित राजद प्रत्याशी ने मीडिया के सामने तीन तस्वीरों दिखाया और कहा कि एक तस्वीर में सभापति सह जदयू प्रत्याशी के साथ नजर आने वाला व्यक्ति भूमाफिया है। वहीं, दूसरी फोटो में नजर आने वाले व्यक्ति पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
राजद नेता अर्जुन राय ने कहा कि चुनाव के बाद जदयू प्रत्याशी इसी अपराधी और भूमाफियाओं के भरोसे जनता को छोड़ महाराष्ट्र चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले एनडीए प्रत्याशी ने उन्हें ‘कौवा’ कहा था और अब अनपढ़ कहा है। लेकिन वह नहीं जानते कि वह पीएचडी किए हुए हैं, तभी उनके नाम के आगे डॉक्टर लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि जदयू प्रत्याशी कहते हैं कि वह जातिवाद नहीं करते हैं, लेकिन उन्होंने बिहार विधान परिषद के अधिवक्ता पैनल की नियुक्ति में सिर्फ अपने जाति के अधिवक्ताओं को शामिल किया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता पैनल में 10 में से आठ जाति के लोगों को ही शामिल किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजद नेता अर्जुन राय ने भाजपा नेता जीतेश झा पर आरोप लगाया था। लेकिन जीतेश झा ने अपने ऊपर लगे आरोप को खारिज करते हुए कहा कि डॉ. अर्जुन राय की खुद बड़े-बड़े अपराधियों से सांठगांठ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस समाज से आते है, उसी समाज के लोग ने सीतामढ़ी के बड़े-बड़े व्यवसायियों की हत्या की है।
विज्ञापन
जीतेश झा ने सभी आरोपों को खारिज कर कहा कि जो फोटो अर्जुन राय द्वारा दिखाया जा रहा है। वह फोटो मेरे घर का है और मेरी मां के श्राद्ध कार्यक्रम के दिन का है। हथियार भी लाइसेंसी है, जिसका लाइसेंस रखा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि रंजित बैठा समेत कई कुख्यात अपराधियों के साथ अर्जुन राय की सांठगांठ है। खुद क्या दूध के धुले हैं। जीतेश झा ने कहा कि वह चरवाहा विद्यालय से डॉक्टर की डिग्री लिए हुए हैं।