{"_id":"674af38fce7a3d7f76079622","slug":"sitamarhi-2-people-arrested-for-dancing-with-weapons-at-wedding-supplying-weapons-under-guise-of-selling-tea-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शादी में हथियार लहराकर डांस करना पड़ा महंगा, चाय बेचने की आड़ में करता था हथियार सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शादी में हथियार लहराकर डांस करना पड़ा महंगा, चाय बेचने की आड़ में करता था हथियार सप्लाई
Sat, 30 Nov 2024 04:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 30 Nov 2024 04:44 PM IST
सार
Sitamarhi News: एसडीपीओ सदर रामकृष्ण ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब शिवम के नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है, जिसमें नेपाल और मुंगेर के तस्करों से उसके संपर्कों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में एक शादी समारोह में हथियार लहराकर डांस करने वाले युवक का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इनमें से एक युवक पटना में चाय बेचने की आड़ में हथियारों की तस्करी करता था। यह मामला जिले के पुनौरा थानाक्षेत्र का है।
विज्ञापन
डीजे पर हथियार लहराते हुए किया था डांस
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात पुनौरा के एक शादी समारोह में दो युवक डीजे फ्लोर पर कट्टा लहराते हुए डांस कर रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
गिरफ्तारी और बरामदगी
पुनौरा थानाध्यक्ष पुनीत कुमार ने वीडियो की जांच के बाद आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार युवकों में निवेश कुमार, जो पुनौरा के सेरहा टोला का रहने वाला है और शिवम कुमार सिंह उर्फ मणि सिंह शामिल हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया और तलाशी में एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
हथियार सप्लाई का नेटवर्क
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि शिवम कुमार पटना में चाय की दुकान चलाता है। लेकिन असल में यह दुकान हथियारों की तस्करी का केंद्र है। शिवम नेपाल और मुंगेर से हथियार लाकर पटना में सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार, शिवम लंबे समय से इस धंधे में लिप्त है और चाय बेचने की आड़ में बड़े पैमाने पर हथियारों का कारोबार करता था।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
एसडीपीओ सदर रामकृष्ण ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब शिवम के नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है, जिसमें नेपाल और मुंगेर के तस्करों से उसके संपर्कों की पड़ताल की जा रही है।