{"_id":"6788dd669726a0d05c0732e8","slug":"rjd-dahi-chura-feast-in-muzaffarpur-mahagathbandhan-leaders-gathered-in-program-called-bjp-anti-brotherhood-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजद का दही-चुरा भोज: कार्यक्रम में जुटे महागठबंधन के नेता, बीजेपी को बताया भाईचारा विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजद का दही-चुरा भोज: कार्यक्रम में जुटे महागठबंधन के नेता, बीजेपी को बताया भाईचारा विरोधी
Thu, 16 Jan 2025 03:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Jan 2025 03:50 PM IST
सार
राजद एमएलसी कारी सुहैब ने कहा, हम आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का आयोजन करते हैं। ताकि समाज में सभी धर्मों के लोगों में प्रेम बना रहे। साथ ही देश में शांति, समृद्धि और अच्छा वातावरण बने।
विज्ञापन
दही-चुरा भोज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर के एक निजी होटल में आयोजित राजद के दही-चुरा कार्यक्रम में महागठबंधन के नेताओं की एकता दिखी। कार्यक्रम के दौरान एक दूसरे के साथ गिले शिकवे मिटाए। राजद के एमएलसी कारी सुहैब ने बीजेपी को एकता और आपसी प्रेम विरोधी ताकत बताया। इसके लिए हर दिन बीजेपी के लोग सोचते रहते हैं और हमारा विरोध करते हैं। शहर के इमली चट्टी स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकम के दौरान में बीजेपी पर बड़ा पलटवार किए।
विज्ञापन
राजद के एमएलसी कारी सुहैब ने कहा कि हम आपसी प्रेम को भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का आयोजन को करते हैं, ताकि समाज में सभी धर्मों के लोगों में प्रेम बना रहे और देश में शांति समृद्धि और अच्छा वातावरण बना रहे। लेकिन बीजेपी के लोग इससे तकलीफ होती है, क्योंकि उनके लिए तो बस जाति धर्म और उन्माद को फैलाने का ही मकसद रह गया है। हम सबको लेकर चलने वाले हैं और वो सबको तोड़कर चलने वाले लोग हैं। हमारे और उनमें इतना अंतर है कि हम लोगों के बीच की बनी हुई खाई को पाट दिया करते हैं और वो बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए बीजेपी से जनता परेशान हो चुकी है और गलत मानसिकता को लेकर के बाजार में घुमा करती है।
विज्ञापन
'हमारी दही और उनकी दही में जमीन आसमान का अंतर'
राजद के एमएलसी कारी सुहैब ने बीजेपी को एक हिंसावादी मानसिकता सोच वाली विचारधारा से भरी हुई राजनीति दल बताया, जिसका मकसद समाज में वैमनस्यता के वातावरण को बनाए रखना है। राजद MLC ने कहा, हमारी दही में प्रेम की मिठास है और सद्भाव की खुशबू और वो है कि उसके दही में कुछ नहीं बस जोड़-तोड़ और आपस में फूट डालने की मानसिकता वाली जहर है। जो एक बार खा ले वह अपने प्राण से हाथ को धो बैठेगा। हम इसलिए बिहार के अलग-अलग जिले में घूम-घूम कर इसका आयोजन कर रहे हैं, ताकि हमारी मानसिकता और बीजेपी की मानसिकता स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन