फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   railway recruitment cbt muzaffarpur fake candidate arrested biometrics face mismatch

Bihar: रेलवे भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा नाकाम, CBT केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 08:47 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हाजीपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 08:47 PM IST
सार

CEN नंबर 08/2024 के तहत रेलवे में लेवल-1 पदों की भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के दौरान मुजफ्फरपुर के कांटी स्थित iON डिजिटल ज़ोन परीक्षा केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया।

विज्ञापन
railway recruitment cbt muzaffarpur fake candidate arrested biometrics face mismatch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड, मुजफ्फरपुर के अंतर्गत CEN नंबर 08/2024 के तहत रेलवे के लेवल-1 पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 27 नवंबर 2025 से देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर शहर में भी तीन परीक्षा केंद्रों पर CBT का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए रेलवे अधिकारियों, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों के साथ-साथ जिला प्रशासन की स्थानीय पुलिस को सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन

इसी कड़ी में 14 दिसंबर 2025 को दूसरी शिफ्ट के दौरान iON डिजिटल ज़ोन, iDZ कांटी, मुजफ्फरपुर स्थित CBT केंद्र पर एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया। परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवार का नाम राजा कुमार बताया गया था, जिसका रोल नंबर 2482442504703197 था। रिपोर्टिंग के दौरान आधार सत्यापन तो हो गया, लेकिन बायोमेट्रिक पंजीकरण के समय आवेदन पत्र की फोटो और लाइव पंजीकरण की फोटो के बीच फेस-मैचिंग केवल 6 प्रतिशत पाई गई। इसके अलावा, ई-कॉल लेटर पर किए गए हस्ताक्षर भी आवेदन पत्र पर मौजूद हस्ताक्षर से मेल नहीं खा रहे थे।

विज्ञापन

इस गड़बड़ी की जानकारी परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी (ECA) के तकनीकी कर्मियों ने रेलवे की ओर से तैनात केंद्र समन्वयक विश्वजीत, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर को दी। पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि वह असली अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आया था। उसने अपना वास्तविक नाम राजेश कुमार, पिता अविनाश राय, गांव एवं पोस्ट गनीपुर बेझा, थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर, पिन कोड 843501 बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि राजा कुमार के बायोमेट्रिक डेटा में हेरफेर किया गया था, लेकिन इमेज मैचिंग सिस्टम की मजबूती और रेलवे अधिकारियों की सतर्कता के चलते फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। आरोपी ने फोटो मिलान और बायोमेट्रिक डेटा बदलवाने की बात भी कबूल की है।

बताया गया कि पकड़े जाने के बाद फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र की दीवार फांदकर फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन वहां तैनात स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की सतर्कता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल, मुजफ्फरपुर के कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव और सुजीता कुमारी ने आरोपी को कांटी थाना की स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और स्थानीय पुलिस इस पूरे रैकेट का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है।



ये भी पढ़ें- BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था

घटना की जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड, मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीवास्तव को सदस्य सचिव रितेश रंजन ने दी। उन्होंने इस पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए रेलवे अधिकारियों विश्वजीत (सहायक वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर), दीपक कुमार (कार्यालय अधीक्षक, समस्तीपुर), रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव एवं सुजीता कुमारी, अजय कुमार (कार्यालय अधीक्षक), मोहम्मद कैसर परवाज (गोपनीय सहायक, रेलवे भर्ती बोर्ड, मुजफ्फरपुर), जिला प्रशासन द्वारा तैनात पुलिसकर्मियों तथा कांटी थाना पुलिस की सराहना की। रेलवे प्रशासन ने कहा कि रेलवे प्रणाली की मजबूती और अधिकारियों की सतर्कता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि रेलवे भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है, जिससे ईमानदार और मेहनती अभ्यर्थियों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed