फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Preparations were being made to burn the funeral pyre of the married woman after her death

Bihar: मौत के बाद विवाहिता के चिता जलाने की हो रही थी तैयारी, तभी श्मशान पहुंचा पीहर पक्ष; जानें पूरा मामला

Sun, 05 Jan 2025 06:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 05 Jan 2025 06:00 PM IST
सार

Bihar: मौत के बाद विवाहिता के चिता जलाने की तैयारी हो रही थी। तभी श्मशान में पीहर पक्ष पहुंच गया। जिसके बाद मौका देख ससुरालजन फरार हो गए। आइये जानते है क्या है पूरा मामला
 

विज्ञापन
Preparations were being made to burn the funeral pyre of the married woman after her death
पीहर पक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सुसराल पक्ष के लोग शव को जलाने का काम रहे थे। जिसके बाद जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पीहर पक्ष ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद शव को चिता से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन


मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के पानापुर गांव का है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय अंजली कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के परिजन ने ससुराल पक्ष के लोग पर दहेज मांगने और प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर मृतका महिला के परिजन ने बताया कि अंजली की शादी वर्ष 2015 में मई माह में बड़ी धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ वर्ष के बाद से ही 10 लाख रुपए की मांग ससुरालजन करने लगे।
विज्ञापन


जिसके बाद पिछले साल ही 2 लाख का फर्नीचर दिया गया। अब उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि जब वो लोग अंजली के घर पहुंचे तो पता चला कि उसके शव को जलाने के लिए श्मशान लेकर गए हैं। उसके बाद पीहर पक्ष जब वहां पहुंचे तो देखा कि मृतका के शव को जलाने की तैयारी चल रही थी। जिसके बाद आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed