फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Youth died under suspicious condition; murder or suicide, love affair with cousin sister-in-law

Bihar News: मुजफ्फरपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत; चचेरी भाभी से प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

Wed, 06 Mar 2024 03:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Mar 2024 03:34 PM IST
सार

Muzaffarpur Hindi News: एएसपी टाउन ने बताया कि एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का बयान लिया जा रहा है। हत्या के भी बिंदु पर जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
Muzaffarpur: Youth died under suspicious condition; murder or suicide, love affair with cousin sister-in-law
मृतक सोनू कुमार साह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका हुआ शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। यह घटना जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र संगम घाट की है। बताया जा रहा है कि मरने वाला युवक जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट के पास एक मकान में रहकर दुकान चलाता था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बोचहा थाना क्षेत्र के आदिगोपालपुर निवासी सोनू कुमार साह के रूप में हुई है। वह अहियापुर में रहकर अपनी कॉस्मेटिक की दुकान को चलाता था और दुकान के ठीक ऊपर के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह सोनू का शव दुकान के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन




मृतक की मां ने बताया कि हमें आशंका है कि उसने कोई फंदा नहीं लगाया है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उसका चेचेरे भाई की पत्नी यानी भाभी से प्रेम प्रसंग था। वह उससे लगातार बातचीत किया करता था और लगातार मिलता था। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि उसकी हत्या की गई है। हम लोग भाभी से उसके प्रेम प्रसंग को लेकर विरोध भी किया करते थे। यही नहीं, उसकी भाभी से झगड़े भी होते थे और बार-बार मना करने के बाद भी वह बात किया करता था। आज उसका शव मिला है। वहीं, इस दौरान मृतक के पिता ने कहा कि मेरे बेटे की बात चचेरी भाभी के साथ में होती थी। एक बड़ा भाई दिल्ली में रहकर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरे मामले में एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का बयान लिया जा रहा है। हत्या के भी बिंदु पर जांच की जाएगी। अभी मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed