फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Smuggler brought liquor from Punjab, used petrol tanker to escape from police, one arrested

Bihar: इंडियन ऑयल लिखी टैंक लॉरी से निकलने लगी शराब; अनलोड करा रहीं तीन गाड़ियां पकड़ी गईं, एक गिरफ्तार

Sun, 19 Jan 2025 09:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 19 Jan 2025 09:37 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय नंबर के एक पेट्रोल टैंकर को जब्त किया गया, जिसमें शराब छिपाकर लाई जा रही थी। मौके से तीन पिकअप वैन और एक स्कूटी भी जब्त की गई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Smuggler brought liquor from Punjab, used petrol tanker to escape from police, one arrested
पुलिस ने तेल टैंकर समेत पकड़ीं तीन गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में पेट्रोल टैंकर के जरिए तस्करी की जा रही शराब की खेप को पकड़कर शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के उनसर में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब ₹50 लाख मूल्य की शराब जब्त की है। इसके साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि पेट्रोल टैंकर की आड़ में बड़ी मात्रा में शराब लाई जा रही है। शराब को एक इंडियन ऑयल के पेट्रोल टैंकर में छिपाकर ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी की और छापामारी की। जब पुलिस ने रेड की, तो टैंकर का चालक भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस ने मौके से एक पेट्रोल टैंकर, तीन पिकअप वैन और एक स्कूटी को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

 
शराब की खेप पंजाब से लाई गई थी
जांच में पता चला कि जब्त की गई शराब पंजाब निर्मित थी और इसे दो अलग-अलग ब्रांडों में पैक किया गया था। मौके पर मौजूद तस्कर अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अजय कुमार खेप को अनलोड करने की तैयारी कर रहा था। पकड़ा गया तस्कर हथौड़ी थाना क्षेत्र का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
50 लाख की शराब और तस्करी का नेटवर्क
शराब की इस खेप की कीमत ₹50 लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अब इस मामले में तस्करों के लोकल कनेक्शन, बैकवर्ड लिंक (शराब आपूर्ति के स्रोत) और फॉरवर्ड लिंक (डिलीवरी नेटवर्क) का पता लगाने में जुटी है। बोचहा थाना के एसएचओ राकेश यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय नंबर के एक पेट्रोल टैंकर को जब्त किया गया, जिसमें शराब छिपाकर लाई जा रही थी। मौके से तीन पिकअप वैन और एक स्कूटी भी जब्त की गई है। गिरफ्तार किए गए तस्कर से पूछताछ जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed