फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: scoundrels escaped after keeping liquor in house of woman Sarpanch, incident captured on CCTV

Bihar News: महिला सरपंच के घर में शराब रख फरार हुए शातिर, कुत्ते के भौंकने से हुआ खुलासा; घटना CCTV में कैद

Sat, 13 Jul 2024 01:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 13 Jul 2024 01:03 PM IST
सार

Muzaffarpur News: थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि सरपंच के घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा शराब रखने की जानकारी मिली है। मौके से एक बाइक और एक स्कूटी जब्त की गई है और कुछ शराब भी जब्त की गई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: scoundrels escaped after keeping liquor in house of woman Sarpanch, incident captured on CCTV
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराबबंदी वाले बिहार में शराब पीने और परोसने के खेल के बीच अब शराब को रखकर फंसाने का खेल तेज हो गया है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र का बताया गया है। जहां रात के अंधेरे में सरपंच के घर में चुपके से पहुंचे बदमाश शराब की खेप को रखकर फरार हो गए। इस दौरान कुत्तों के भौंकने की आवाज को सुनकर सरपंच और परिवार को कांड का पता चला। वहीं, यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

 
आधी रात को बाइक पर शराब लादकर पहुंचे शातिर बदमाश
जानकारी के मुताबिक, जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर पंचायत की सरपंच स्वाति के शहर स्थित आवासीय परिसर में बाइक से शराब लेकर पहुंचे बदमाश शराब भरे कार्टून को रखकर फरार हो गए। सरपंच के आवास में लगे CCTV कैमरे की फुटेज के मुताबिक एक बाइक और स्कूटी से आए चार बदमाश बेहद ही शातिराना अंदाज में घर के बाहर बरामदे में शराब रखकर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में शराब धंधेबाजों की यह साजिश कैद हो गई। लेकिन मोहल्ले के कुत्तों की आवाज सुन उसी समय सरपंच की नींद खुल गई। जब उन्होंने CCTV फुटेज देखी तो हैरान रह गईं और इसमें इन शराब धंधेबाजों की करतूत दिख गई। लेकिन शोर मचाने पर मौके से सभी बदमाश फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों की बाइक और स्कूटी मौके पर ही छूट गई। उसके बाद सरपंच ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने आवासीय परिसर में 40 बोतल रखी गई शराब के साथ मौके पर छूटी धंधेबाजों की बाइक, स्कूटी और एक मोबाइल जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

 
‘कुत्तों की आवाज सुन जागी, सीसीटीवी फुटेज देख हुई हैरानी’
घटना को लेकर सरपंच स्वाति ने बताया कि सुबह 3.36 बजे अचानक आसपास के कुत्ते भौंकने लगे, जिसके बाद नींद खुल गई। उसके बाद मोबाइल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को देखने लगी। उसमें दिखा कि एक बाइक और एक स्कूटी से चार युवक आए और दोनों गाड़ी पर से दो-दो कार्टून शराब को उतारकर घर के बरामदे में जल्दी में इधर-उधर रख रहे हैं। उसके बाद अपने पति और अन्य स्टाफ को जगाया। जब सभी शोर मचाते हुए बाहर निकले तो धंधेबाज अपनी बाइक छोड़ भाग निकले। उनमें से एक बदमाश का मोबाइल मौके पर ही गिरकर टूट गया। उसे पुलिस को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘कुछ लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही’
पूरी घटना को लेकर सदर थाना के थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि सरपंच के घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा शराब रखने की जानकारी मिली है। मौके से एक बाइक और एक स्कूटी जब्त की गई है और कुछ शराब भी जब्त की गई है। सरपंच द्वारा साक्ष्य के लिए कुछ CCTV फुटेज दिए गए हैं, जिनमें कि कुछ लोग आकर शराब को रख रहे हैं। इनमें से धंधेबाज चिह्नित किए गए हैं और इस मामले में पुलिस की टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed