फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   muzaffarpur road accident carpenter umesh thakur killed truck collision nh57 blocked

Bihar: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार कारपेंटर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-57 किया जाम

Fri, 19 Sep 2025 09:00 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 19 Sep 2025 09:00 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एनएच-57 मेडिकल ओवरब्रिज के पास देर रात सड़क हादसे में 30 वर्षीय कारपेंटर उमेश ठाकुर की मौत हो गई। वह विश्वकर्मा पूजा विसर्जन से लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
muzaffarpur road accident carpenter umesh thakur killed truck collision nh57 blocked
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल ओवरब्रिज, एनएच-57 दरभंगा रोड के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय कारपेंटर उमेश ठाकुर की मौत हो गई। मृतक बोचहा थाना क्षेत्र के भूताने गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, उमेश ठाकुर विश्वकर्मा पूजा विसर्जन में शामिल होकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उमेश सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें: मुख्य सचिव ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एनएच-57 को मेडिकल ओवरब्रिज के पास जाम कर दिया। सभी ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि हादसा देर रात हुआ लेकिन पुलिस घटनास्थल पर 2-3 घंटे देरी से पहुंची। उनका कहना था कि तेज रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं और निर्दोष लोगों की जान जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची अहियापुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर लगभग तीन घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed