{"_id":"65ba6a298d5854afef0872b8","slug":"muzaffarpur-railway-police-on-alert-regarding-possibility-of-loco-pilot-recruitment-and-candidate-s-protest-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लोको पायलट भर्ती, अभ्यर्थी के विरोध की संभावना को लेकर रेल पुलिस अलर्ट पर; जिला प्रशासन को दी गई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लोको पायलट भर्ती, अभ्यर्थी के विरोध की संभावना को लेकर रेल पुलिस अलर्ट पर; जिला प्रशासन को दी गई सूचना
Wed, 31 Jan 2024 09:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 31 Jan 2024 09:12 PM IST
सार
Muzaffarpur Hindi News: रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया कि कुछ जगहों पर अभ्यर्थियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। अभी रेल क्षेत्र मुजफ्फरपुर में कोई भी इस प्रकार के विरोध-प्रदर्शन का मामला सामने नहीं आया है। फिर भी रेल पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट पर है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
aरेलवे की असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती को लेकर के अलग-अलग क्षेत्र में अभ्यर्थियों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए रेल पुलिस मुजफ्फरपुर अलर्ट पर है। रेल पुलिस के जीआरपी और आरपीएफ को इस मामले में निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह के विरोध और यात्री के साथ परेशानी से बचाव को लेकर लगातार विभिन्न रेल स्टेशन को अलर्ट किया गया है। वहीं, रेल एसपी कुमार आशीष ने मुजफ्फरपुर जंक्शन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट के लिए भर्ती निकाली गई हैं। इन भर्तियों में की गई कटौती को लेकर अभ्यर्थियों में खासी नाराजगी है। अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर बिहार में कई जगहों पर प्रदर्शन किए हैं, जिनमें पटना के साथ अलग-अलग जगहों पर अभ्यर्थियों ने रैली निकाली थी। रैली के दौरान में आक्रोशित लोगों के द्वारा पुलिस पर पथराव भी किया गया था। मौके से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया था। इसलिए रेल पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया कि कुछ जगहों पर अभ्यर्थियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। अभी रेल क्षेत्र मुजफ्फरपुर में कोई भी इस प्रकार के विरोध-प्रदर्शन का मामला सामने नहीं आया है। फिर भी हमारे पास भी इनपुट है और किसी भी तरह की संभावना को देखते हुए रेल पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। GRP और आरपीएफ की पुलिस के जवान लगातार इसको लेकर मुस्तैद हैं। इसके साथ ही हम लोग ने जिला प्रशासन को भी इस मामले की जानकारी दी है और इसके लिए अलर्ट पर है। ट्रेनों में और यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने को लेकर भी इस दिशा में लगातार ही कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही प्रिवेंटिव एक्शन पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन