{"_id":"673c6c2038ed1810c50bf310","slug":"muzaffarpur-news-woman-s-body-found-hanging-from-a-tree-murder-suspected-police-investigating-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; नहीं हो सकी शिनाख्त, सबूत जुटा रही FSL टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; नहीं हो सकी शिनाख्त, सबूत जुटा रही FSL टीम
Tue, 19 Nov 2024 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 19 Nov 2024 04:14 PM IST
सार
Muzaffarpur News: हियापुर थाना के एसएचओ रोहन कुमार ने बताया कि महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतका की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना प्रसारित की गई है।
विज्ञापन
पुलिस और एफएसएल टीम घटना की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थानाक्षेत्र के बखरी रोड पर मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने के बाद सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, यह मामला हत्या का हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है।
विज्ञापन
शव की पहचान नहीं हुई
जानकारी के मुताबिक, अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतका उनके गांव की निवासी नहीं है, जिससे यह अंदेशा हो रहा है कि शव को कहीं और से लाकर यहां लटकाया गया हो।
विज्ञापन
पुलिस और FSL की टीम जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया, जो घटना स्थल पर सबूत इकट्ठा कर रही है। अहियापुर थाना के एसएचओ रोहन कुमार ने बताया कि महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतका की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना प्रसारित की गई है। एफएसएल टीम द्वारा सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
हत्या या आत्महत्या?
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। हालांकि शव की स्थिति और घटनास्थल पर साक्ष्य हत्या की ओर संकेत कर रहे हैं। वहीं, घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग की है। पुलिस मृतका की पहचान करने की कोशिश कर रही है और आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होने की संभावना है।