फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News Teenager participating in Kalash Shobha Yatra dies after drowning in river

Bihar News : कलश शोभा यात्रा में शामिल किशोर की नदी में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 22 Sep 2025 05:06 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Sep 2025 05:06 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित संगम घाट पर सोमवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल 16 वर्षीय किशोर की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur News Teenager participating in Kalash Shobha Yatra dies after drowning in river
Bihar News : डूबे किशोर की पहचान 16 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट पर सोमवार को बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। किशोर दुर्गा पूजा को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा में शामिल होने आया था। नहाते समय नदी की तेज धार में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

विज्ञापन

परिजन रो-रोकर बेहाल
डूबे किशोर की पहचान 16 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है, जो अहियापुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी रामप्रवेश राय का बेटा था। परिजनों ने बताया कि अजय इसी साल मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुआ था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar Weather: शारदीय नवरात्र के पहले दिन बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू
स्थानीय लोगों ने काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची अहियापुर थाना पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया और गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू कर दी।

अहियापुर थाने के एसएचओ रोहन कुमार ने बताया कि संगम घाट पर किशोर के डूबने की सूचना मिली थी। एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर खोजबीन की जा रही है। जल्द ही शव बरामद कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bihar News :  अडानी समूह को 1 रुपये प्रति एकड़ जमीन देने के खिलाफ माले का प्रदर्शन, लीज रद्द करने की उठी मांग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed