फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Suspicious death of farmer, family members accuses of murder by electrocution

Bihar News: किसान की संदिग्ध मौत, करंट लगाकर हत्या करने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Wed, 05 Feb 2025 06:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 05 Feb 2025 06:14 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मृत किसान के परिजनों का आरोप है कि अयोध्या साह के मुंह से खून और झाग निकल रहा था। इससे यह संदेह गहरा हो गया कि उन्हें करंट लगाकर मारा गया और फिर मामला छिपाने की कोशिश की गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Suspicious death of farmer, family members accuses of murder by electrocution
मृत किसान के परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के टारसन गांव में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अयोध्या साह (52) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बिजली का करंट लगाकर हत्या की गई और फिर इसे हादसा बताने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
गायब होने के बाद मिली मौत की खबर
मृतक के रिश्तेदार मुन्ना कुमार ने बताया कि अयोध्या साह शाम को घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिवार के लोग उनकी खोजबीन करने लगे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि वे बिजली के करंट से झुलस गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि कुछ लोग उन्हें अस्पताल लाए थे, लेकिन फिर वापस ले गए। इसके बाद घरवालों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

 
परिजनों का आरोप है कि अयोध्या साह के मुंह से खून और झाग निकल रहा था। इससे यह संदेह गहरा हो गया कि उन्हें करंट लगाकर मारा गया और फिर मामला छिपाने की कोशिश की गई। परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों को गिरफ्तार करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा कारण का खुलासा
घटना की जानकारी मिलते ही तुर्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने कहा कि मौत संदिग्ध लग रही है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर यह हत्या का मामला साबित होता है, तो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

 
न्याय की मांग कर रहे परिजन
इस घटना से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह हत्या का मामला है, तो दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं, मृतक के परिवार वाले भी जल्द से जल्द जांच पूरी कर न्याय की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed