फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Sister-in-law and Bhauja died after being hit by train, identified through social media

Bihar News: ननद और भौजाई की ट्रेन से कटकर मौत, सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान; जानें मामला

Wed, 20 Nov 2024 06:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Nov 2024 06:58 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में ट्रेन की चपेट में आने से ननद और भाभी की मौत हो गई। दोनों महिलाओं की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई। घटना को लेकर आत्महत्या करने की बात भी कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Sister-in-law and Bhauja died after being hit by train, identified through social media
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक दुखद ट्रेन हादसा हुआ, जिसमें दो महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेल खंड के ढोली और डूबहा स्टेशन के बीच मझौलिया रेल गुमटी के पास घटी। दोनों महिलाएं आपस में ननद-भौजाई बताई जा रही हैं और ट्रेन का ट्रैक पार करते समय यह हादसा हुआ।

विज्ञापन

 
एक घंटे तक नहीं हो सकी पहचान
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय दोनों महिलाएं एक साथ किसी कार्य के लिए बाहर निकली थीं। इसी दौरान, समस्तीपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं। ट्रेन की तेज आवाज के कारण घटना के बाद तुरंत स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन दोनों महिलाएं कट चुकी थीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस हादसे के एक घंटे तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो के बाद उनकी पहचान हो सकी।
विज्ञापन

 
वीडियो देख घटनास्थल पर पहुंचे परिजन
मृतकाओं में से एक महिला की पहचान समिता देवी के रूप में हुई, जो मझौलिया गांव की रहने वाली थी। उनके पति का नाम धर्मेंद्र कुमार यादव है। वीडियो के वायरल होने के बाद उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उनके विलाप से चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, मृतकाओं के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच कर रही है और स्थानीय लोगों के अनुसार यह आत्महत्या का मामला भी हो सकता है, हालांकि इसके बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

 
स्थानीय प्रतिक्रिया और आशंका
स्थानीय लोग इस हादसे को लेकर कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। कुछ लोग इसे एक दुर्घटना मान रहे हैं तो कुछ स्थानीय लोग इस घटना को आत्महत्या से भी जोड़ रहे हैं, क्योंकि दोनों महिलाएं ट्रैक को पार कर रही थीं। घटनास्थल पर जब भीड़ जमा हुई, तो उन्होंने इस मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed