फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Sister called brother and says save me; then her body found with many wounds

Bihar News: बहन ने कॉल कर भाई को बुलाया, कहा- मुझे बचा लो; फिर कई जख्मों के साथ मिली लाश

Sat, 31 Aug 2024 05:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 31 Aug 2024 05:22 PM IST
सार

Muzaffarpur News: एसआई ने बताया कि मौत हुई है। मृतका के शरीर पर चोट के कई जख्म के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्ट्या ऐसा लग रहा है कि पिटाई से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Sister called brother and says save me; then her body found with many wounds
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। घटना जिले के साहेबगंज थानाक्षेत्र की बताई जा रही है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। इधर, मायके वालों ने आरोप लगाया कि सास ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पहले बेटी की पिटाई की और फिर हत्या कर दी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह महिला की हालत गंभीर थी। उसके बाद इस मामले की जानकारी मायके वालों को मिली। उसके बाद उसके घर पहुंचकर परिजनों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मायके वालों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन




वहीं, मायका वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की पिटाई कर हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि बेटी को कई साल से परेशान किया जा रहा था, जिसके बाद अब उसकी हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने के बाद मौके से सभी लोग फरार हो गए हैं। मृतका की पहचान साहेबगंज थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी अमरेश कुमार पत्नी रिंकी कुमारी (32) के रूप में की गई है। वहीं, मृतका रिंकी कुमारी के भाई ने बताया कि आज सुबह को बहन ने कॉल कर बताया था कि मेरी पिटाई की गई है। मैं मर जाऊंगी, मुझे आकर बचा लो।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची साहेबगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा FSL को भी सूचना दी गई है। इसके साथ ही पुलिस मृतका के परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एसआई ने बताया कि मौत हुई है। मृतका के शरीर पर चोट के कई जख्म के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्ट्या ऐसा लग रहा है कि पिटाई से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed