फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Several people injured in violent clashes between 2 parties over land dispute, one critical

Bihar: दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल, एक की हालत गंभीर; रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद

Tue, 11 Feb 2025 03:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Feb 2025 03:24 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Several people injured in violent clashes between 2 parties over land dispute, one critical
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के नगवारा गांव में देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए शहर के एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
रास्ते को लेकर हुआ विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहम्मद मुन्ना देर रात अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते को लेकर उनकी मोहम्मद मुबारक और चांद से बहस हो गई। देखते ही देखते गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी। जजुआर थाना के एसएचओ हेमंत कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांव में तनाव, पुलिस कर रही निगरानी
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है और गांव में लगातार गश्त कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed