फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Police arrested businessman husband and wife for smuggling liquor in luxury car

Bihar News: पति-पत्नी निकले शराब धंधेबाज, एक फोन कॉल पर देते थे लग्जरी कार से डिलीवरी; पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Tue, 05 Mar 2024 03:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 05 Mar 2024 03:06 PM IST
सार

Muzaffarpur Hindi News: मिठनपुरा थाना पुलिस ने बताया कि शराब की तस्करी करने के मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। दोनों धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि दंपति उच्च वर्गीय लोगों की कॉल पर महंगे ब्रांड की शराब उन्हें लग्जरी कार से पहुंचाते थे।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Police arrested businessman husband and wife for smuggling liquor in luxury car
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब के धंधेबाज पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कारनामे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। पुलिस ने दंपति को शराब की तस्करी करने के मामले में किया है। पति-पत्नी दोनों ब्रांडेड कंपनी की शराब की खेप की लग्जरी कार से तस्करी करते थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देर रात मिठनपुरा थाना पुलिस ने मदनानी गली में शराब खरीद-बिक्री की सूचना पर खरीदार बन कर शराब का ऑर्डर किया। उसके बाद कार से शराब की डिलीवरी करने पहुंचे एक दंपति को पुलिस ने पकड़ लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें पुलिस को महंगे ब्रांड की विदेशी शराब मिली। पुलिस ने शराब की सात बोतलों के साथ कार को जब्त कर दंपति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




पुलिस पूछताछ में दोनों अपना नाम पता बदल-बदल कर बता रहे थे। सख्ती दिखाने के बाद दोनों की पहचान रामबाग निवासी पति सन्नी उर्फ राहुल और पत्नी जया कुमारी के रूप में हुई है। उसने शराब के धंधे से जुड़े और कई धंधेबाजों के नाम और पते की जानकारी पुलिस को दी है। निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस पूरे मामले में मिठनपुरा थाना पुलिस ने बताया कि शराब की तस्करी करने के मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। दोनों धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि दंपति उच्च वर्गीय लोगों की कॉल पर महंगे ब्रांड की शराब उन्हें लग्जरी कार से पहुंचाते थे। गिरफ्तार दंपति ने बताया कि वे कार से शराब की खेप को पहुंचाने का काम किया करते थे। दोनों आपस में पति-पत्नी हैं। कोई शक न करे इसलिए महिला का सहारा लिया करते थे। पुलिस ने कहा कि दोनों पकड़े गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed