फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Married Woman Found Hanging Under Suspicious Circumstances, Family Alleges Murder

Muzaffarpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 27 Apr 2025 09:32 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 09:32 AM IST
सार

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Married Woman Found Hanging Under Suspicious Circumstances, Family Alleges Murder
मौके पर जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सकरा थाना क्षेत्र के समस्तपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान 24 वर्षीय रूबीना खातून, पिता मो. लाल बाबू के रूप में हुई है। रूबीना की शादी दो साल पहले सकरा थाना क्षेत्र के समस्तपुर वार्ड-5 निवासी मो. इस्लाम के पुत्र अली मोहम्मद से हुई थी। मृतका की एक छोटी बेटी भी है।

विज्ञापन


कमरे में शव मिलने की खबर फैलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही सकरा थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Satta ka Sangram: विपक्ष के सवाल को सुनकर बीच कार्यक्रम से निकले मंत्री पासवान, जदयू नेता भी नहीं दे सके जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही रूबीना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि शादी के समय दहेज भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद आए दिन उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे मारकर फंदे से लटका दिया।

मामले की जानकारी देते हुए सकरा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शिवजतन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं इसलिए फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed