फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Four minor friends who went to fetch firewood mysteriously disappeared; panic in family

Bihar News: चार नाबालिग सहेलियां रहस्यमय तरीके से लापता, लकड़ियां लाने गईं... पर लौटी नहीं; परिजनों में दहशत

Mon, 09 Dec 2024 04:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Dec 2024 04:15 PM IST
सार

Muzaffarpur News: चार सहेलियों का एक साथ अचानक लापता होना एक गंभीर घटना है, जिसने गांव और परिवारों को चिंता में डाल दिया है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Four minor friends who went to fetch firewood mysteriously disappeared; panic in family
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थानाक्षेत्र में चार नाबालिग लड़कियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। ये चारों सहेलियां रविवार शाम को जलावन के लिए लकड़ी लाने घर से निकली थीं और तब से अब तक वापस नहीं लौटीं। घटना ने पूरे गांव और परिजनों में कोहराम मचा दिया है।

विज्ञापन

 
चारों लड़कियां थीं घनिष्ठ सहेलियां
लापता लड़कियों की उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, चारों आपस में घनिष्ठ सहेलियां थीं। जब वे देर रात तक घर नहीं लौटीं तो परिवार ने उन्हें तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और जन प्रतिनिधियों को दी गई। पुलिस के अनुसार, चारों लड़कियों के पास मोबाइल फोन थे और तकनीकी जांच के जरिए उनकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

 
गांव में फैली चर्चाएं और आशंकाएं
घटना के बाद गांव में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। ग्रामीणों में कुछ लोग इसे मानव तस्करी का मामला मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। हालांकि, परिजन किसी भी अपहरण या विवाद की संभावना से इनकार कर रहे हैं। उनकी अपील है कि पुलिस जल्द से जल्द लड़कियों को सुरक्षित वापस लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पुलिस की कार्रवाई और जांच का रुख
डीएसपी (पूर्वी-2) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में सघन जांच कर रही है। टेक्निकल टीम लड़कियों के मोबाइल फोन की लोकेशन और संपर्कों की जांच कर रही है। इसके अलावा, गांव की अन्य सहेलियों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि संभावित प्रेम प्रसंग और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम मानवीय और तकनीकी दोनों माध्यमों से जानकारी जुटा रहे हैं। जल्द ही लापता लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।

 
घटना से ग्रामीणों में दहशत
घटना के बाद गांव में भय और आशंका का माहौल है। लोग मानव तस्करी और अपहरण की घटनाओं को लेकर चिंतित हैं। कई ग्रामीणों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed