{"_id":"6627cb1b7248ff55940e516c","slug":"muzaffarpur-news-first-got-money-withdrawn-for-husband-s-operation-then-wife-left-him-in-auto-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पति के ऑपरेशन के लिए पहले रुपये निकलवाए, फिर उसे ऑटो में छोड़कर चली गई पत्नी; FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पति के ऑपरेशन के लिए पहले रुपये निकलवाए, फिर उसे ऑटो में छोड़कर चली गई पत्नी; FIR दर्ज
Tue, 23 Apr 2024 08:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 23 Apr 2024 08:22 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पत्नी अपने बुजुर्ग पति को ऑटो में छोड़कर कहीं चली गई। इससे परेशान बुजुर्ग उसे इधर-उधर ढूंढ़ता रहा। उसके बाद लोगों ने उसे थाने पहुंचाया। जहां उसने रिपोर्ट लिखवा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
काजी मोहम्मदपुर थाना, मुजफ्फरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनी आंखों का ऑपरेशन करवाने के लिए निकले पति को उसकी पत्नी अकेला छोड़कर चली गई। इसके बाद घंटों तक पीड़ित पति अपनी पत्नी को इधर-उधर ढूंढ़ता रहा। जब वह नहीं मिली तो पुलिस में जाकर शिकायत की। यह मामला जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग रोड का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग पति की आंख का ऑपरेशन कराने घर से निकली महिला अपने पति को कलमबाग चौक पर ऑटो में छोड़कर कहीं चली गई। वहीं, ऑटो चालक ने बुजुर्ग को कलमबाग चौक से लेकर अघोरिया बाजार चौक पर छोड़ दिया। बाजार चौक के स्थानीय लोगों ने जब परेशान हताश बुजुर्ग की आपबीती सुनी तो उसे काजी मोहम्मदपुर थाना पहुंचाया। जहां थाने में ओडी में तैनात पुलिस पदाधिकारी को बुजुर्ग ने आपबीती सुनाई।
पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस पदाधिकारी को बताया कि उसका घर पड़ाव पोखर इलाके में है। वह वैशाली जिले के पातेपुर में बाइक रिपेयरिंग की एक दुकान चलाता है। ससुराल लालगंज में है। कल के दिन (सोमवार को) पत्नी ने उनसे 12 हजार सात सौ रुपये आंख का आपरेशन कराने के लिए मांगे। फिर उनसे कहा कि उनकी आंख का आपरेशन कराना है और आपका नंबर लगवा दिया है। इसके बाद उन्हें साथ में लेकर बस से मुजफ्फरपुर आ गई। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि उसके बाद पत्नी उन्हें ऑटो में छोड़कर कलमबाग चौक से कहीं चली गई। पुलिस का कहना है कि स्थानीय वार्ड पार्षद से संपर्क कर उनकी मदद से बुजुर्ग को काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पड़ाव पोखर स्थित घर पर सकुशल भेज दिया गया है।